जीएसटी स्लैब 28 से घट कर 18% हुआ, पर रेट नहीं घटा

चंडीगढ़। कई चीजाें पर केंद्र सरकार ने 10 नवंबर को मीटिंग करके जीएसटी 28 परसेंट से कम करके 18% कर दिया है। लेकिन जीएसटी कम होने के एक महीने से ज्यादा होने के बाद भी लोगों को ये आइटम्स सस्ती नहीं मिल रही हैं।जीएसटी स्लैब 28 से घट कर 18% हुआ, पर रेट नहीं घटा

भास्कर ने किया रियलिटी चेक

– भास्कर ने घर में यूज होने वाली 20 ऐसी आम आइटम्स का रियलिटी चेक किया जिनका जीएसटी 28 से 18 परसेंट हुअा है। लेकिन सामने आया कि इन चीजों के रेट वहीं हैं जो 28 परसेंट जीएसटी के दौरान थे। मतलब साफ है कि लोगों को जीएसटी स्लैब कम करने का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

– एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने इसको लेकर सर्वे भी करवाया। इसमें भी ये बात सामने आई कि चीजों के दाम कम नहीं हो रहे हैं।

ऐसे हो रही गड़बड़

– चेक करने पर पता लगा कि इसके कारण कंपनी का गोलमाल है। कंपनियों ने जीएसटी कम होने पर प्रोडक्ट का बेसिक रेट बढ़ा दिया जिससे एमआरपी में चेंज ही नहीु हुआ। दुकानदारांे को कंपनियां अभी भी उसी दाम पर चीजें दे रही हैं। इस वजह से दुकानदार भी एमआरपी से सस्ती चीजें कस्टमर्स को नहीं दे पा रहे हैं।

कैसे होगी जांच

इन सबकी जांच के लिए केंद्र ने एक एंटी प्रॉफिटिंग अथॉरिटी नेशनल लेवल पर बनाई है। राज्यों में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाने का प्रोविजन है। पर चंडीगढ़ यूटी है और विधानसभा यहां की है नहीं। इसके चलते यहां के लिए स्क्रीनिंग कमेटी भी नहीं बनाई गई। यहां जीएसटी के लिए सिर्फ नोडल अफसर अपॉइंट किया गया है।

यहां कर सकते हैं कम्प्लेंट

– चीफ कमिश्नर सीजीएसटी एंड सीएक्स चंडीगढ़ जोन, फोन नंबर 0172-2704180, फैक्स नंबर 0172-2702572, ईमेल आईडी [email protected] पर या प्लॉट नंबर 19 सेक्टर-17 सी, सीआर बिल्डिंग चंडीगढ़ में शिकायत कर सकते हैं।

पीएम ने कहा-जीएसटी का फायदा लोगों तक पहुंचाओ

– पीएम मोदी नेे सेक्रेटरीज और चीफ सेक्रेटरीज से जीएसटी के मुद्दे पर मीटिंग की थी। पीएम ने कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट को कहा था कि उनको जीएसटी कम होने के बेनिफिट लोगों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल फोकस करना चाहिए। मोदी ने डिपार्टमेंट को कहा कि सिस्टमेटिक तरीके से ग्रीवेंसेज को कम किया जाए। घटे हुए जीएसटी के प्रति लोगों को अवेयर भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आज के ही दिन एशियाई धरती पर खेला गया पहला टेस्ट, बने कई रिकॉर्ड

रिपोर्ट शेयरिंग और नोटिस का ही ड्रामा

सेक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन और फूड सप्लाइज एंड के एके सिन्हा ने बताया कि जो फीडबैक आ रहा है उसको नोडल अफसर के साथ शेयर करेंगे। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट और फूड सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की टीमों ने करीब 100 होटल और रेस्टोरेंट्स की चेकिंग की है। एक होटल में ज्यादा रुपए लिए चार्ज करने पर नोटिस जारी कर दिए हैं।

Back to top button