अगस्त महीने में बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, जानें कितना हुआ इजाफा

जीएसटी कलेक्शन में उछाल का सिलसिला अगस्त महीने में भी बरकरार रहा। अगस्त 2022 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन साल दर साल 28% उछला है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त का जीएसटी कलेक्शन 1,43,612 करोड़ रहा, जिसमें सीजीएसटी ₹24,710 करोड़, एसजीएसटी ₹30,951 करोड़, आईजीएसटी ₹77,782 करोड़ और उपकर है।  

https://twitter.com/PTI_News/status/1565228730464624641?

आपको बता दें कि अगस्त 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में ₹1,12,020 करोड़ के जीएसटी राजस्व से 28% अधिक है। वहीं, लगातार छह महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अगस्त 2022 तक जीएसटी राजस्व में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33% की वृद्धि हुई है, जो बहुत अधिक उछाल दिखाता है।

जुलाई 2022 के महीने के दौरान, 7.6 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो जून 2022 में 7.4 करोड़ से मामूली अधिक और जून 2021 में 6.4 करोड़ से 19% अधिक था।

अप्रैल में सबसे ज्यादा कलेक्शन: आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 67 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। वहीं, जुलाई 2022 में कलेक्शन 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये के पार था। यह दूसरा बड़ा कलेक्शन है।

भारत में केपीएमजी में इनडायरेक्ट टैक्स के पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा, “लगातार हाई कलेक्शन अच्छे संकेत हैं। यह शानदार कलेक्शन कोविड ​​​​मामलों में उतार-चढ़ाव और कुछ हद तक मुद्रास्फीति के अलावा सरकार द्वारा बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने के बावजूद है।”

Back to top button