GST: बाजारों में धनतेरस जैसा नजारा तो कहीं भीड़ संभालने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

जीएसटी के पहले शॉपिंग करने लिए लोग शॉपिंग मॉल की तरफ दौड़ पड़े और जमकर खरीदारी की। वहीं, कई जगह मॉल का गेट न खोलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिससे हालात संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

जीएसटी लागू होने के बाद सस्ती दर पर सामान खरीदने आए लोगों को सहारागंज पहुंचने पर निराश होना पड़ा। गेट बंद देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मॉल के सिक्योरिटी गार्डों ने पुलिस को बुला लिया।
ये भी पढ़े: Video: क्या आपने कभी देखी है ऐसी गालीबाज महिला विधायक, देखें BJP की गालीबाज विधायक !
पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाने की कोशिश की तो जनता उनसे भी भिड़ गई और रात को शॉपिंग का मौका देने के लिए रात 12 बजे से एक बजे तक के मैसेज भेजने की जानकारी दी। काफी देर तक हंगामे के बाद जनता वापस लौट गई।
उधर गोमती नगर के आईनॉक्स मॉल में बिग बाजार को देर रात खोल दिया गया। वहां उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीदारी की।
खरीदारी करते लोग। शॉपिंग मॉल में धनतेरस जैसा माहौल रहा।
एक जुलाई से भारत जीएसटी युग में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही कई तरह के टैक्स खत्म हो गए।





