दर्दनाक: मनीला में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

खन्ना : नंद सिंह एवेन्यू वार्ड नंबर 19 के निवासी गुरदेव सिंह की शनिवार सुबह फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरदेव सिंह 4 वर्ष से फिलीपींस के मनीला में रह रहे थे और वहां फाइनैंस का कारोबार कर रहे थे।

गुरदेव सिंह लगभग 58 वर्ष के थे और अपने पीछे 2 बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। जैसे ही गुरदेव सिंह की हत्या की खबर खन्ना में फैली तो इलाकावासी दुख व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद पति हरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि गुरदेव सिंह एक महीने पहले दोबारा मनीला गए थे।

Back to top button