अक्षय तृतीया के बाद गिरे सोने-चांदी के भाव

 इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। पिछले सप्ताह अक्षय तृतीया के दिन दोनों के भाव में काफी तेजी आई थी। लेकिन आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,400 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,600 हजार रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 364 रुपए की गिरावट के साथ 72,363 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 339 रुपए की गिरावट के साथ 72,388 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,414 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,345 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 312 रुपए की गिरावट के साथ 84,598 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 292 रुपए की गिरावट के साथ 84,618 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,666 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 84,504 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपए किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,369.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,375 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,363.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 28.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Back to top button