Grammy 2026 Winners: लेडी गागा का जादू… बैड बनी की बादशाहत!

मनोरंजन जगत में अगर संगीत का ऑस्कर किसी को कहा जाता है तो वो हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स। Grammy 2026 पर इस साल सभी नजरें टिकी रहीं। रविवार को लॉस एंजिल्स के Crypto.com एरिना में आयोजित किए गए ग्रैमी में इस बार किसी को पहली बार जीत का स्वाद मिला तो किसी ने इतिहास रचा। हालांकि इस बार भारत के हाथ निराशा जरूर लगी। अब विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं कि किस-किसने ग्रैमी में जीत हासिल की है।
किसके हाथ लगा ग्रैमी?
ग्रैमी 2026 में इस बार संगीत जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक साथ नजर आईं। हैरी स्टाइल्स, चार्ली XCX और चैपल रोन के साथ जेफ गोल्डब्लम, टयाना टेलर, निक्की ग्लेसर और मार्सेलो हर्नांडेज़ प्रेजेंटर्स रहे तो वहीं ट्रेवर नोआ ने शो की मेजबानी संभाली। लेडी गागा, बैड बनी, केंड्रिक लैमर में इस बार खूब कॉम्पटीशन देखने को मिला।
लेडी गागा को उनके एल्बम ‘मेहेम’ (Mayhem) और गाने ‘अब्रकाडाबरा’ (Abracadabra) के लिए तीन बड़ी कैटेगरी, एल्बम, सॉन्ग और रिकॉर्ड ऑफ द ईयर में नोमिनेशन मिला।
वहीं, बैड बनी ने अपने एल्बम ‘DeBÍ TiRAR MáS FOToS’ के लिए दूसरी बार ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ नोमिनेशन पाया, साथ ही मुख्य कलाकार के रूप में ‘सॉन्ग’ और ‘रिकॉर्ड ऑफ द ईयर’ (‘DtMF’) के लिए भी अपना पहला नोमिनेशनन हासिल किया। वहीं इसके अलावा भारतीय कलाकारों ने भी ग्रैमी में इस बार एंट्री मारी।
नॉमिनेशन्स में अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति और चारू सूरी का नाम शामिल रहे। हालांकि इंडिया के नाम इस बार कोई अवॉर्ड नहीं आया।
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की सूची
सॉन्ग ऑफ द ईयर: अब्रकाडाबरा – लेडी गागा
बेस्ट रैप एल्बम: GNX – केंड्रिक लेमार
एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – Debi Tirar Mas Fotos
बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग: मेडिटेशन्स – दलाई लामा
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: लूथर – केंड्रिक लेमार और SZA
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: मेहेम – लेडी गागा
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
बेस्ट म्यूजिक फिल्म: म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (स्टीवन स्पीलबर्ग)
बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन – KPop Demon Hunters
बेस्ट पॉप ड्यूओ/ग्रुप परफॉरमेंस: डिफाइंग ग्रेविटी – सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे
बेस्ट रॉक एल्बम: नेवर इनफ – टर्नस्टाइल
बेस्ट म्यूजिक वीडियो: एंग्जायटी – डोएची
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: सॉन्ग्स ऑफ अ लॉस्ट वर्ल्ड – द क्योर
सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर: एमी एलन
बेस्ट R&B एल्बम: मट – लियोन थॉमस
बेस्ट अफ्रीकन म्यूजिक परफॉरमेंस: पुश 2 स्टार्ट – टायला
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: EUSEXUA – FKA ट्विग्स
बेस्ट कॉमेडी एल्बम: योर फ्रेंड, नेट बारगात्ज़े – नेट बारगात्ज़े
बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम: कैनसिओनेरा – नतालिया लाफूर्केड
बेस्ट जैज वोकल एल्बम: पोर्ट्रेट – समारा जॉय
बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: सिनर्स – लुडविग गोरानसन
बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम: ए मैटर ऑफ टाइम – लॉफे
बेस्ट म्यूजिका मेक्सिकाना एल्बम: पालाबरा डी तोस (सेका) – कारिन लियोन
बेस्ट गॉस्पेल एल्बम: हार्ट ऑफ माइन – डैरेल वॉल्स, पीजे मॉर्टन
बेस्ट कंटेंपरेरी क्रिश्चियन म्यूजिक एल्बम: कोरिटोस वॉल्यूम 1 – इज़राइल और न्यू ब्रीड
बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम: सदर्न नाइट्स – सुलिवन फोर्टनर
बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: सिनर्स – विभिन्न कलाकार
बेस्ट रेगे एल्बम: BLXXD और FYAH – केज़नामदी
बेस्ट स्पोकन वर्ड पोएट्री एल्बम: वर्ड्स फॉर डेज वॉल्यूम 1 – मैड स्किलज़
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन-क्लासिकल): सर्कट
बेस्ट एल्बम कवर: क्रोमाकोपिया





