चना दाल जितना ही टेस्टी है ‘मूंग दाल वडा’, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 कप साबुत हरी मूंग दाल, स्वादानुसार नमक, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, 2 टेबलस्पून बारीक कटी धनिया पत्ती, 4-5 करी पत्ते बारीक कटे हुए, तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल
विधि :
सबसे पहले साबुत मूंग दाल को रात भर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दे।
मूंग दाल से पानी पूरी तरह निकाल दें।
नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरे चने को बिना पानी डाले मोटा पेस्ट बना लें। पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए।
इसमें कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुआ करी पत्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल डालें।
आटे का एक हिस्सा लें और बिस्किट जैसे चपटी टिक्की बना लें।
इन्हें तेल में डालकर मीडियम आंच पर फ्राई कर लें।
सारी टिक्कियों को ऐसे ही तल लें।
वड़ों को चारों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
मूंग दाल वड़े को मनपसंद चटनी या केचअप के साथ परोसें।





