गोरखपुर BRD हॉस्पिटल मामलाः आॅक्सीजन सप्लाई करने का आरोपी कंपनी मालिक गिरफ्तार

गोरखपुर। ऑक्सीजन समाप्त होने के कारण बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 30 बच्चों की मौत के मामले में नामजद नौ लोगों में से अंतिम तथा नौंवा आरोपी भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के मनीष भंडारी को सीओ कैन्ट ने सुबह देवरिया बाइपास से गिरफ्तार कर लिया।

महेंद्र नाथ पांडेय बोले-‘मैं सांसद हूं, और मैं टोल फ्री हूं’

मनीष भंडारी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। परसों ही कोर्ट ने मनीष भंडारी को भगोड़ा घोषित किया था। कुर्की की तैयारी शुरू होने पर उसने आत्म समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लखनऊ का रहने वाला मनीष भंडारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स का मालिक है। विवेचक शाम को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करेंगे।

मनीष गोरखपुर से निकल कर बिहार जाने की फिराक में था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। जब मनीष के वकील द्वार कोर्ट में समर्पण का प्रार्थन पत्र दिया गया था, उसी वक्त से इसे ट्रेस किया जा रहा था। तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया बाइपास के पास मौजूद है। यहां से वो देवरिया होते हुए बिहार निकलने की फिराक में है।

इसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि अब तक वो कहां-कहां रहा। कोर्ट बंद होने के नाते मनीष को सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस प्रकरण का नौवां आरोपी मनीष भंडारी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।

Back to top button