Google के लेटेस्ट Pixel 10 पर मिल रही बड़ी छूट

अगर आप Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर नजर रखे हुए थे, लेकिन इसकी ज्यादा कीमत की वजह से खरीदने से हिचकिचा रहे थे, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ Pixel 10 अब ऑनलाइन 11,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अपने क्लीन एंड्रॉयड इंटरफेस, शानदार कैमरा कैपेबिलिटीज और AI-पावर्ड फीचर्स के लिए जाना जाने वाला Pixel 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार है। लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पर डील ज्यादा समय तक नहीं रहती हैं, इसलिए अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा। आइए जानते हैं पूरी डील।
Google Pixel 10 पर ये है डील
Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart पर, ये स्मार्टफोन (12GB + 256GB वेरिएंट)अभी 73,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी यहां 6,000 रुपये की सीधी कीमत में कटौती है। साथ ही, ग्राहक कुछ बैंक ऑफर्स का भी फायदा यहां उठा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा बचत करने के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज कर आप 67,550 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, ये वैल्यू फोन के ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Google Pixel 10 Tensor G5 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा, फोन में 4,970mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले की बात करें तो, Pixel 10 में 6.3-इंच की OLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। साथ ही, स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है।
फोटोग्राफी की बात करें तो, Google Pixel 10 में मैक्रो फोकस के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5× ऑप्टिकल जूम के साथ 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 10.5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।





