आपके बर्थडे पर Google दिखाएगा Doodle, यहां जाने तरीका

आपने नोटिस किया होगा कि Google खास इवेंट्स पर डूडल दिखाता है। जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। गूगल के द्वारा खास मौकों पर एनिमेटेड और स्टेटिक टाइप के डूडल यूजर के होम पेज पर दिखाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह के गूगल डूडल आप भी क्रिएट कर सकते हैं। हम यहां आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

डूडल क्रिएट करने का तरीका

  • डूडल क्रिएट करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जिन्हें नीचे बताया गया है।
  • सबसे पहले (https://doodles.google/creating-a-doodle/) पर जाना होगा।
  • यहां टॉप बॉटम में क्रिएटिंग डूडल और लाइब्रेरी का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां आपके सामने लाइब्रेरी का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने बर्थडे, फॉर्मेट, कलर और टॉपिक सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा।
  • यहां आपको वही डेट डालनी है जिस दिन आपको गूगल होम पेज पर डूडल देखना है।
  • यह सब प्रॉसेस पूरा करने के बाद गूगल के डेटाबेस में ये डेट सेव हो जाएगी और जिस दिन के लिए आपने डूडल सेव किया होगा।
  • वह उसी दिन आपके होम पेज पर दिखाई देगा।

कैसे दिखते हैं गूगल पर डूडल

गूगल दुनिया भर के यूजर्स के लिए खास मौकों पर डूडल दिखाता है, जो खुद गूगल की तरफ से ही क्रिएट किए जाते हैं। हालांकि जैसे एनिमेटेड डूडल गूगल पर दिखते हैं, वैसे आप भी आसानी से क्रिएट कर सकते हैं और जिस दिन के लिए आप इसे क्रिएट करेंगे वह उसी दिन आपको गूगल होम पेज पर दिखाई देगा।

Back to top button