Google Pixel 11 का डिजाइन रिवील, Tensor G6 प्रोसेसर समेत मिलेंगे ये फीचर्स

गूगल जल्द ही अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में Google Pixel 11 भी शमिल होगा जिसके रेंडर पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं। इन रेंडर्स को @OnLeaks ने शेयर किया है। इनसे आने वाले डिवाइस की पहली झलक देखने को मिल सकती है। इन तस्वीरों में फोन की बॉडी के किनारे फ्लैट दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही इस बार कैमरा बार में भी बदलाव किया गया है। हालांकि इसका ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक वैसा ही है जैसा कि पिछले Pixel फोन में देखने को मिला था।

मलेगा कॉम्पैक्ट डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार नए वाले Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसका साइज इसके पिछले मॉडल जैसा ही होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस का साइज 152.8 x 72 x 8.5mm होने वाला है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी कॉम्पैक्ट होने वाला है और पिछले स्टैंडर्ड Pixel मॉडल्स के साइज से मेल खाता है।

Google Pixel 11 का कैसा होगा डिजाइन?
Pixel 11 का कैमरा बार पिछले हिस्से पर ज्यादा चौड़ा होने वाला है, लेकिन मोटाई में पहले से पतला हो सकता है। उम्मीद है कि इसमें अभी भी 3 रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जिसमें गूगल का सिग्नेचर हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल ही मिलेगा, लेकिन इसमें थोड़ा बदलाव किया जाएगा ताकि डिवाइस के पिछले हिस्से का डिजाइन थोड़ा अलग दिखाई दे।

हार्डवेयर में होंगे अपग्रेड
इस बार Pixel 11 में Tensor G6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक़, यह एक 7-कोर वाला चिपसेट होगा जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। साथ ही Pixel डिवाइस में इस्तेमाल होने वाली पिछली Tensor जेनरेशन के मुकाबले इसकी पावर और बेहतर होने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के Pixel 11 में कनेक्टिविटी के लिए पहले इस्तेमाल किए जा रहे सैमसंग मॉडेम की जगह MediaTek M90 मॉडेम देखने को मिल सकता है। जबकि सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M3 कोप्रोसेसर मिल सकता है, जिसका कोडनेम Google Epic बताया जा रहा है। ये भी Titan M2 सीरीज की जगह लेगा।

Back to top button