Google ने लॉन्च किया Gemini 3.1 Pro एडवांस AI मॉडल

Google ने अपना लेटेस्ट AI असिस्टेंट Gemini 3.1 Pro मॉडल लॉन्च किया है। यह अपडेटेड मॉडल बेहतर रीजनिंग और जटिल समस्याओं को अधिक कुशलता से हल करने में सक्षम है।
Google ने अपने एआई असिस्टेंट का लेटेस्ट Gemini 3.1 Pro मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट के साथ गूगल का फ्लैगशिप एआई मॉडल रिजनिंग में पहले से ज्यादा शार्प हो गया है। इसके साथ ही यह जटिल प्रॉब्लम और मल्टी-स्टेप टास्क को अब और बेहतर तरीके से हैंडल करेगा। इस मॉडल को कंपनी ने Gemini app, NotebookLM, और डेवलपर प्लेटफॉर्म जैसे Google AI Studio, Vertex AI, और Antigravity के लिए रोल आउट किया है।
Google Gemini 3.1 Pro की खूबियां
Gemini 3 सीरीज पर आधारित, 3.1 Pro Core रीजनिंग में एक कदम आगे है। 3.1 Pro को कॉम्पलैक्स प्रॉब्लम सॉल्यूशन के लिए बेहतर और ज्यादा कैपेबल है। गूगल का कहना है कि यह बेंचमार्क प्रोग्रेस पर भी देखने को मिलता है। ARC-AGI-2 बेंचमार्क जो किसी एआई मॉडल के पूरी तरह से कसी लॉजिक पैटर्न को सॉल्व करने की कैपेबिलिटी को परखता है। इस बैंचमार्क पर Gemini 3.1 Pro ने 77.1% का स्कोर प्राप्त किया है, जो Gemini 3 Pro के स्कोर से दोगुने से भी ज्यादा है।
गूगल का कहना है कि जेमिनी 3.1 प्रो को ऐसे डिजाइन किया गया है, जहां सिर्फ सामान्य उत्तर पर्याप्त नहीं होता है। यह मॉडल अपनी एडवांस रिजनिंग का यूज कर जटिल से जटिल टास्क को पूरा करता है। इसकी प्रैक्टिकल एप्लिकेशन की बात करें तो यह यूजर को किसी सब्जेट पर स्पष्ट व्याख्या, विजुअल एक्सप्लेशन या फिर डेटा को सिंगल व्यू में समझाने में हेल्पफुल हो सकता है।
Google Gemini 3.1 Pro: कैसे मिलेगा एक्सेस
Gemini 3.1 Pro के प्रीव्यू को अभी लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी अभी इसे एजेंटिक वर्कप्लो की जांच कर रही है। यूजर्स इसे Gemini एप और NotebookLM में यूज कर सकते हैं। Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स लिमिट के साथ इसे यूज कर सकते हैं। डेवलपर्स की बात करें तो वे Google AI Studio के Gemini API, Gemini CLI, Antigravity, Vertex AI, Gemini Enterprise, और Android Studio में यूज कर सकते हैं। सामान्य यूजर्स को जल्द ही इसका एक्सेस मिल सकता है।





