Google के 48MP कैमरा वाले लेटेस्ट 5G फोन पर डिस्काउंट

क्या आप भी गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण इसे नहीं खरीद रहे थे, तो आपके लिए अब अच्छी खबर है। दरअसल Pixel 10 जिसे गूगल ने भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, अभी अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि Vijay Sales पर ऑफर्स के बाद 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
गूगल का ये फोन अपने क्लीन Android एक्सपीरियंस, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और कई AI-पावर्ड फीचर्स के लिए पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप इस फोन को लेने वाले हैं तो पहले इस डील को जरूर जान लें…
Google Pixel 10 पर डिस्काउंट ऑफर
गूगल के इस लेटेस्ट Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी ये फोन Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिर्फ 74,999 रुपये में मिल रहा है, यानी डिवाइस पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
इतना ही नहीं इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI और नॉन EMI वाले ट्रांज़ैक्शन पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा आप One Card क्रेडिट EMI ट्रांज़ैक्शन पर भी 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के इस डिवाइस में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रहा है।
परफॉर्मेंस के लिए Pixel 10 में गूगल का अपना Tensor G5 प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 4,970mAh की बैटरी, 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Google Pixel 10 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जहां 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 10.5MP का कैमरा है।





