शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 3069 पदों पर की जाएगी भर्ती

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से पीजीटी के 3069 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसे लेकर 25 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसे लेकर कमीशन की ओर से नोटिस जारी कर दिया है। यह पद हरियाणा और मेवात कैडर दोनों के हैं।

बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए पहले स्क्रिनिंग टेस्ट होगा। इसमें कम से कम 25 प्रतिशत अंक लाने वाले ही सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा, जिसमें कटऑफ 35 प्रतिशत निर्धारित की गई है। 5 विषयों के पेपर अंग्रेजी माध्यम से तो 10 विषयों के पेपर अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम से होंगे। यानी संस्कृत पीजीटी के लिए लिया जाने वाला पेपर संस्कृत भाषा में ही होगा।

इन 5 विषयों में हैं सबसे ज्यादा पद

राजनीतिक विज्ञान 283
मैथमेटिक्स 414
केमिस्ट्री 255
फिजिक्स 410
बायोलॉजी 233

जानें किस विषय का पेपर किस भाषा में होगा

अंग्रेजी माध्यम- बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, होम साइंस, मैथमेटिक्स और फिजिक्स।
अंग्रेजी व हिंदी माध्यम- कॉमर्स, इकॉनोमिक्स, फाइन आर्ट, जियोग्राफी, हिस्ट्री, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलोजी और सोशियोलॉजी।
अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी के पेपर संबंधित विषय की भाषा में होंगे।

Back to top button