खुशखबरी: Samsung के इन 4 स्मार्टफोन में बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रहा ये ऑफर

सैमसंग के 4 स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. हर फोन पर करीब 1500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है. दरअसल, यह डिस्काउंट सैमसंग और एयरटेल मिलकर दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग Galaxy J2 अब 5490 रुपए में मिल रहा है. जबकि, इस फोन की पुरानी कीमत 6990 रुपए है. एयरटेल ने सैमसंग के सिलेक्टेड 4G स्मार्टफोन में 1500 रुपए का कैशबैक ऑफर किया है. इसमें सैमसंग की पॉपुलर गैलेक्सी J सीरीज के फोन्स को शामिल हैं.  
खुशखबरी: Samsung के इन 4 स्मार्टफोन में बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रहा ये ऑफर

कौन से फोन पर है डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2017), न J5 प्राइम, गैलेक्सी J7 प्राइम और गैलेक्सी J7 प्रो पर इस ऑफर के तहत 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा. ये डिस्काउंट एयरटेल की तरफ से मिल रहा है. सैमसंग स्टोर से फोन उतनी ही कीमत पर मिलेगा, जितनी पहले है. एयरटेल के कनेक्शन के साथ ही इन फोन्स पर 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा.

एयरटेल ने किया कन्फर्म

एयरटेल ने सैमसंग पर मिलने वाले कैशबैक को कन्फर्म किया है. कंपनी का कहना है कि इस ऑफर को ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ इनीशिएटिव के तहत लॉन्च किया गया है. यह ऑफर एयरटेल के नए और पुराने सभी यूजर्स के लिए मान्य है. हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह ऑफर प्रीपेड यूजर्स के लिए है या पोस्डपेड यूजर्स. 

क्या है ऑफर की शर्त?

  • कैशबैक का फायदा तब मिलेगा जब आप सालभर 199 रुपए का रिचार्ज कराएंगे.
  • यूजर्स को दो इंस्टॉलमेंट में 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा. पहली बार 300 रुपए का कैशबैक होगा और दूसरी बार में 1200 रुपए का कैशबैक यूजर के अकाउंट में क्रेडिट होगा.
  • ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को सैमसंग स्टोर्स से सैमसंग फोन के साथ एयरटेल का 199 रुपए का रिचार्ज कराना होगा. 12 महीने के रिचार्ज पर यूजर्स 2500 रुपए खर्च करने होंगे.
  • एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों के लिए 1GB डाटा मिलेगा।
 
स्मार्टफोन प्राइस ऑफर प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी J5 प्राइम 11,990 10,490 रुपए
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 13900 12,400 रुपए 
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्रो 19,900 18,400 रुपए
Back to top button