गोंडा: इंस्टाग्राम से हुआ प्यार यूपीएससी परीक्षा में चयनित बताकर महिला पुलिसकर्मी से रचाई शादी

यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले एक युवक ने प्रदेश की राजधानी में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती किया। उसके बाद उसने कहा कि उसका सिलेक्शन यूपीएससी में हो गया है। ऐसा झांसा देकर उसने महिला पुलिसकर्मी से शादी रचा लिया। शादी करने के बाद तरह-तरह से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। यहां तक की उसके तैनाती स्थल पर भी जाकर झगड़ा लड़ाई किया। इसी बवाल को लेकर वह निलंबित हो गई। बात आत्महत्या तक पहुंचने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में किया। इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही की इंस्टाग्राम पर गोंडा जिले के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती इतना परवान चढ़ी की दोनों में प्यार का इजहार होने लगा। इसके बाद जालसाज युवक ने महिला सिपाही को बताया कि उसका सिलेक्शन यूपीएससी में हो गया है। इसके बाद दोनों ने शादी कर लिया।

रिजल्ट को एडिट कर अखबार की कटिंग दिखाई
महिला सिपाही ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान कहां की उसका चयन यूपीएससी-2023 के मेंस में हो गया है। जिसका साक्षात्कार फरवरी-2024 में होना बताया। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ। आरोपी विजय सिंह ने प्रार्थिनी को यूपीएससी मेंस का रोल नम्बर तथा अखबार की कटिंग की कटिंग दिखाई।

जो पूर्णतया एडिट (फर्जी) निकली। अपने घर वालों को भी झूठ बोलकर अपने घर में खुशियाँ मनाते हुए पटाखे तथा फायरिंग का वीडियो मुझे दिखाया। इसके बाद युवक महिला सिपाही से मिलने के लिए लखनऊ उसके कमरे पर पहुंच गया। उसने पीड़िता से कहा कि तुम उससे शादी कर लो वरना मेरे घर वाले यूपीएससी में चयन होने पर तुमसे शादी नहीं होने देंगे। क्योंकि प्रार्थिनी एक मामूली कांस्टेवल है। प्रार्थिनी ने जब उसकी सच्चाई जानने की कोशिश की तो प्रार्थिनी को चाकू एवं कट्टा दिखाकर डरा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। प्रार्थिनी लोक-समाज के डर से डर गयी। अन्दर ही अन्दर घुटती रही।

लखनऊ में कराया शादी का पंजीकरण
प्रार्थिनी के साथ कई बार मारपीट की तथा प्रार्थिनी के भाई, मम्मी-पापा को मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जबरदस्ती से शादी करने का दबाव बनाने लगा।

प्रार्थिनी अपने घर वालों एवं खुद की हत्या की डर से तथा प्रार्थिनी को इतना मानसिक प्रताड़ित किया कि प्रार्थिनी डर गई। उसके बहकावे में आ गई। इसके बाद उसने फर्जी तरीके से लखनऊ से विवाह पंजीकरण कर लिया। प्रार्थिनी एवं उसके घर वालों को झूठे मुकदमों में फंसवाने की धमकी देता रहा। जिससे प्रार्थिनी अपनी नौकरी खोने के डर से बहुत घबरा गई। प्रार्थिनी को लगातार मानसिक प्रताड़ित करने लगा तथा किसी को बताने पर यह भी कहने लगा कि अगर तुमने पुलिस प्रशासन में शिकायत की तो मैं आत्महत्या कर लूँगा। जिससे तुम फंस जाओगी। और मेरे घर वाले बदमास किस्म के हैं। वह तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को मार देंगे। जिसके डर से प्रार्थिनी और ज़्यादा घबरा गई। जिससे प्रार्थिनी की मानसिक हालात बिगड़ने लगे तथा कुछ समय बाद प्रार्थिनी के साथ अप्राकृतिक सम्बन्ध जैसे गुदा मैथुन करने की कोशिश की। विजय सिंह बहुतबड़ा धोखेबाज और शातिर जालसाज व्यक्ति है। विजय सिंह पर पहले से ही हाई कोर्ट इलाहाबाद में एक मुकदमा दर्ज है।

जिसकी जानकारी प्रार्थिनी को बाद में हुई। प्रार्थिनी के साथ हो रहे ऐसे व्यवहार से प्रार्थिनी बिल्कुल टूट गयी। उसके बाद उसने अपने घर वालों को अपनी समस्या बतायी तथा अपनी सह-पुलिसकर्मी को बताने लगी। प्रार्थिनी के परिवार वाले और सह-पुलिसकर्मी ने अपना सहयोग दिया। और उसकी हर प्रकार से सहायता करने का विश्वास दिलाया। और मैं कोई गलत कदम नही उठायी। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर लखनऊ के थाने में धोखाधड़ी जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button