गोंडा: कोहरा और ठंड को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी यूपी में कोहरा और ठंड का सितम जारी है। कोहरा अधिक होने के कारण कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। बीते 24 घंटे में कोहरा के कारण अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गई कई लोग घायल हो गए। IMD अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नए वर्ष पर पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। लेकिन कोहरा से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। दिन में सूर्य देव भगवान के दर्शन भी होंगे। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ आज पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भी कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने जा रही है। जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
पूर्वी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भीषण कोहरा दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही है।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 22 न्यूनतम 9.7, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 22 महाराजगंज में अधिकतम 23 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 24 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 22 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 21 न्यूनतम 9 अंबेडकर नगर में अधिकतम 22 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यूपी में 31 तक मौसम घना कोहरा का रेड अलर्ट
प्रदेश में आज भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी लेकिन कोहरा से राहत मिल सकती है।