100 करोड़ के करीब पहुंची गोलमाल अगेन, तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी की सुपरहिट गोलमाल सीरिज़ की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स अॉफिस पर अनस्टॉपेबल है। फिल्म ने तीन दिनों में 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही फिल्म गोलमाल अगेन को अॉडियंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गोलमाल

गोलमाल अगेन ने तीन दिनों में भारत में 87.60 करोड़ की कमाई कर ली है। गोलमाल अगेन ने कमाई के सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बम्पर कलेक्शन हासिल किया था। गोलमाल अगेन ने पहले दिन ही कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। पहले दिन फिल्म ने 30.14 करोड़, दूसरे दिन 28.37 करोड़ और तीसरे दिन 29.09 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने इस प्रकार कुल 87.60 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शनिवार और रविवार को अपना पेस कायम रखा। अब फिल्म 100 करोड़ के करीब है। बता दें कि, रिकॉर्ड कमाई के साथ फिल्म अनस्टॉपेबल है। और फिल्म से बहुत उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह और ज्यादा और जबरदस्त कमाई कर पाएगी। 

इसे भी पढ़े: B,Day Special: जन्मदिन पर फैंस के लिए दिया खास तोहफा: रिलीज हुआ ‘SAAHO’ का First Look…देखें ट्रेलर!

गोलमाल के लिए दिवाली के मौके के साथ कमाई के लिए तगड़ा वीकेंड मिला। और माना जा रहा है कि अब फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार कर लेगी। गोलमाल ने इस बार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर के अलावा तब्बू , परिणीति चोपड़ा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button