सरकारी नौकरी पाने का सुनेहरा मौका 12वीं पास युवाओं के लिए 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती…

अगर आप 12वीं पास हैं और आपको टंकण (टाइपिंग) का ज्ञान है, तो सरकारी नौकरी के लिए आप भी योग्य उम्मीदवार हो सकते हैं। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को रिक्त 746 पदों के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी किया गया। आयोग ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले ओटीआर प्रोफाइल सावधानी पूर्वक भर लें, ओटीआर प्रोफाइल में दी गई जानकारी ही आवेदन पत्र में स्थानांतरित होगी। 12 मार्च से सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिक संख्या हो सकती है, इसे देखते हुए आवेदन के लिए 26 अप्रैल 2020 तक का समय दिया गया है।

सभी रिक्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडियट रखी गई है। साथ ही अधिकांश पदों पर टंकण ज्ञान (टाइपिंग) की परीक्षा लिखित परीक्षा के बाद ली जाएगी। आयोग ने आगामी सितंबर 2020 में परीक्षा की संभावित तिथि रखी है।

पदनाम,               पदों की संख्या

-डाटा एंट्री ऑपरेटर,   431

-कर संग्रहकर्ता,        149

-कनिष्ठ सहायक,      81

-सर्वेलेखपाल,            56

-अमीन, विभिन्न विभाग, 12

पदनाम,                            पदों की संख्या

-टेलीफोन ऑपरेटर(राज्यपाल सचिवालय),  08

-टेलीफोन ऑपरेटर(राज्य संपत्ति विभाग),  04

-रिसेप्सनिस्ट,                                        03

-रिकॉर्ड कीपर,                                        01

-पेशकार,                                               01

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि राज्य सरकार के करीब 60 विभागों और उनके अधीनस्थ नियोक्तओं की ओर से आयोग को इंटरमीडियट स्तर से समान शैक्षिक अर्हता के 746 पदों के अधियाचन प्राप्त हुए थे। रिक्तियों के अनुरूप आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग इस परीक्षा को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि परीक्षा ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन किसी भी माध्यम से करवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button