Gold Silver Price पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ‘RBI रख रहा कड़ी नजर’

देश में सोना और चांदी के आयात (gold silver) को लेकर फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने साफ कहा है कि गोल्ड और सिल्वर इम्पोर्ट ‘अलार्मिंग लेवल’ पर नहीं पहुंचे हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस पर लगातार नजर बनाए हुए है।
RBI सेंट्रल बोर्ड की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में पारंपरिक रूप से त्योहारों और शादी के सीजन में सोने-चांदी (gold silver demand) की मांग बढ़ती है। लेकिन मौजूदा आयात स्तर से अर्थव्यवस्था पर तुरंत कोई बड़ा मैक्रोइकॉनॉमिक दबाव नहीं बन रहा है।
सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से बढ़े दाम
उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में जो तेज उछाल देखा गया है, उसका बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर सेंट्रल बैंकों द्वारा भारी खरीदारी है।
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपने बुलियन रिजर्व बढ़ा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इसका असर सीधे भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारी से बढ़े दाम
वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार खरीदारी की वजह से गोल्ड के दाम ऊंचे (gold silver price hike) बने हुए हैं, और यही ट्रेंड भारतीय बाजार में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत में गोल्ड डिमांड फिलहाल चिंताजनक स्तर पर नहीं है।
वैश्विक ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी
अमेरिका द्वारा टैरिफ में संभावित बदलाव के असर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। कुल मिलाकर, सरकार और RBI दोनों सोना-चांदी के आयात और कीमतों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
निवेशकों और आम लोगों के लिए फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन वैश्विक ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी रहेगा।





