गोल्ड प्राइस : सोना खरीदने का सुनहरा मौका, अब देर की तो पड़ेगा पछताना

अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह सही समय है क्योंकि सोने की कीमतों तेजी जल्द खत्म नहीं होगी। आने वाले समय में इसकी कीमतों में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी जारी रहेगी। बैंक ऑफ अमेरिका के विशेषज्ञ जेसन फायर क्ले ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती से 2025 तक सोने की कीमत $3,000 तक पहुंच सकती है। इस साल सोने की कीमत में 25% की बढ़त दर्ज की गई है। 

गोल्डमैन सैक्स ने एक नोट में कहा, “हम सोने की सिफारिश को दोहराते हैं क्योंकि वैश्विक ब्याज दरों में क्रमिक कमी, केंद्रीय बैंकों की स्थायी उच्च मांग और सोने की भू-राजनीतिक, वित्तीय और मंदी के जोखिमों के खिलाफ हेजिंग के फायदे इसकी कीमत को बढ़ा रहे हैं।” 

भारत में सोने की कीमत 

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक का असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। जब भी अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत बढ़ती हैं, तो भारत में भी सोने की कीमत आमतौर पर उसी के अनुरूप बढ़ती हैं। हालांकि मंगलवार को भारत में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज देखने को मिली थी। MCX पर सोना 76,344 रुपए प्रति 10 के करीब जबकि चांदी 91,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 10 दिन से चली आ रही तेजी थम गई और यह 200 रुपए की गिरावट के साथ 78,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोमवार को सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजारों में मंगलवार को चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर सोना की वायदा 2,669.65 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का वायदा भाव 31.37 डॉलर प्रति औंस पर है। 

इन कारणों से होगी सोने में बढ़ोतरी

ब्याज दरों में कमी: फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती से सोने की मांग बढ़ सकती है। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो बिना ब्याज वाली संपत्तियों जैसे सोने में निवेश करना अधिक आकर्षक हो जाता है।

नया सर्वकालिक उच्च स्तर: सोने ने हाल ही में $2,600 प्रति औंस का नया सर्वकालिक उच्च स्तर (ATH) हासिल किया है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 25% की वृद्धि हुई है, जिससे निवेशकों का ध्यान सोने की ओर और बढ़ गया है।

आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक स्थितियों में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव सोने की मांग को बढ़ा सकते हैं। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि भी कीमतों को समर्थन दे सकती है। पिछले कुछ वर्षों में कई केंद्रीय बैंकों ने अपने सोने के भंडार में वृद्धि की है।

Back to top button