Gold Price Target 2026: कितनी होगी आगे सोने की कीमत, अभी खरीदें या नहीं

 सोने और चांदी (Gold and Silver Price) में कई दिनों से गिरावट देखी जा रही थी। चांदी (Silver Price Today) में तो ऐसी गिरावट आई कि 30 जनवरी को उसका भाव 4 लाख से गिरकर 2.90 लाख रुपये रह गया। सोने का भाव (Gold Price Today) भी आसमान से गिरकर जमीन पर आ गया।

कल देर रात ट्रंप टैरिफ टेंशन भी थोड़ी कम हई। दरअसल 2 फरवरी, सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने का फैसला लिया गया जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को 50 फीसदी के घटाकर 25 फीसदी करने का निर्णय लिया।

इस निर्णय के बाद ये उम्मीद रखी जा रही थी कि सोने और चांदी की कीमत अब और गिर सकती है। हालांकि ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दोपहर 12.38 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,754 रुपये चल रही है। इसमें 7763 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,47,215 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 1,52,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

सोने में ताबड़तोड़ गिरावट के बाद अचानक इतनी तेजी देख सबके मन में ये सवाल है कि आगे सोने का भाव आखिर कितना जा सकता है। हमें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने सोने और चांदी को लेकर लेटेस्ट टारगेट प्राइस साझा किया है। 

Gold Price Target 2026: कितना जाएगा सोने का भाव?

केडिया की मानें तो सोने को 1,36,531.7 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट मिलता हुआ दिख रहा है। इसका मतलब है कि सोने का दाम इसके नीचे नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने सोने को लेकर रेजिस्टेंस 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम दिया गया है। इसका मतलब है कि सोने का दाम इससे ज्यादा नहीं जा सकता।

हालांकि शेयर्स की तरह कमोडिटी जैसे सोने और चांदी का  सपोर्ट और रेजिस्टेंस बदलता रहता है। ये चल रही मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।   

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहरसोने का भाव
पटना₹148,850
जयपुर₹1,48,910
कानपुर₹1,48,970
लखनऊ₹148,970
भोपाल₹1,49,320
इंदौर₹149,320
चंडीगढ़₹1,49,170
रायपुर₹1,49,110

 टेबल के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 148,850 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 149,320 रुपये चल रहा है। 

अभी खरीदें या नहीं?

अगर आप परंपरा के लिए फिजिकल गोल्ड लेना चाहते हैं तो इसे अभी खरीद लें क्योंकि साल दर साल सोने और चांदी में तेजी ही देखी गई है। हालांकि अगर आप निवेश के उद्देश्य से गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको ईटीएफ या म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए ही पैसा लगा चाहिए। 

Back to top button