‘God’s Plan’, पृथ्वी शॉ ने नीली ड्रेस पहने लड़की के साथ पोस्ट की Video

 एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे माने जाने वाले पृथ्वी शॉ इस समय क्रिकेट से ज्यादा कई और कारणों से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में शॉ ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिससे उनके फ्यूचर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने नीली ड्रेस पहने एक लड़की के साथ एक वीडियो पोस्ट की है और इसके बाद जो लिखा है वो काफी कुछ दोनों की हकीकत को बयां कर रहा है।

शॉ की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद इसी साल उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया और भारत के लिए अपना पहला मैच भी खेले। अपने पहले टेस्ट मैच में शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी। यहीं से उन्हें भारत का भविष्य कहा जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे वह टीम से बाहर हो गए। इसका कारण उनकी फॉर्म और चोटिल होना रहा।

God’s Plan का क्या मतलब?

शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है इसमें वह एक लड़की से साथ दिखाई दे रहे हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी रुमरड गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल हैं। उनके साथ पृथ्वी कहीं समंदर किनारे सैर पर हैं और दोनों वहीं कहीं बालकनी जैसी जगह पर हैं। वीडियो में शॉ और आकृति एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। इस वीडियो में कुछ देर ये दोनों दिखते हैं और वीडियो पर लिखा रहता है, “तुम दोनों मिले कैसे।” इसके बाद शिव जी, हनुमान जी, रामजी का एक एनिमिटेड वीडियो आता है जिस पर लिखा रहता है, “इनकी वजह से।” इस पूरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “God’s Plan”

यानी पृथ्वी ये कहना चाह रहे हैं कि इन दोनों को जोड़ी भगवान ने बनाई है। इसके अलावा ये भी संकेत दिए हैं कि दोनों आगे जाकर एक अटूट रिश्ते में भगवान की मर्जी से बंध भी सकते हैं।

आईपीएल में दिखाएंगे दम

शॉ का भारतीय क्रिकेट में काफी बुरा हाल है। टीम इंडिया में वापसी करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। पिछले साल तो वह आईपीएल नीलामी में बिके नहीं थे। इस बार भी नीलामी में यही हाल रहा था, लेकिन आखिरी दौर में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ दिया। शॉ ने अपना आईपीएल डेब्यू भी दिल्ली के लिए किया था और वह अभी तक इसी टीम के लिए खेले हैं। एक बार फिर वह दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button