घर पर एक बार जरुर ट्राई करें क्रिस्पी ‘ऑनियन रिंग्स’, स्वाद होगा लाजवाब…

मॉनसून के दिनों में बरसात होते ही सभी पकौड़ों की फरमाइश करने लगते हैं जो चाय के साथ बेहतरीन स्वाद देते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑनियन रिंग्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके स्वाद के सागे आप पकौड़ों को भी भूल जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
गार्लिक पाउडर – 1 चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच (पिसी हुई)
मैदा – 1 कप
नमक – 1/2 चम्मच
ऑरिगैनो – 1 चम्मच
प्याज – 2 (बड़े साइज)
ब्रेड क्रम्स
ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच
दूध – 1 चम्मच
पानी – 1/2 कप
अंडे की जर्दी (सफेद भाग) – एक
बनाने की विधि
– ऑनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, गार्लिक पाउडर, ओरिगैनो और काली मिर्च को एक बर्तन में मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर में ऑलिव ऑयल और आधा कप पानी मिला दें। इसे अच्छे से मिक्स करें जब तक मिक्सचर स्मूथ न हो जाए।
– इसके बाद प्याज को गोलाकार काट लें और एक-एक छल्ला निकालकर इसे रिंग्स में बदलें। प्याज को स्लाइस करते समय आपको खास ध्यान रखना होगा नहीं तो रिंग्स टूट जाएंगी। प्याज को स्लाइस कर धीरे-धीरे अलग कर लें। इन्हें 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
– अब ऑनियन रिंग्स बनाने के लिए मैदे के बैटर में इन प्याज के रिंग्स को डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि ये सेट हो जाएं। अब अंडे को अच्छे से फेंट लें। उसमें नमक और काली मिर्च मिला दें। अब मैदा बैटर में भीगे हुए प्याज के रिंग्स को अंडे के बैटर में डालें।
– अब इन्हें एक ट्रे में रखें और थोड़े से ब्रेड क्रम्स इनपर छिड़क दें ताकि आपके ओनियन रिंग्स और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाएं। इसके बाद इन्हें डीप फ्राई करें।
– सुनहरा होने के बाद इन्हें पेपर नैप्किन पर निकाल लें। इसे आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।





