बेटी का दावा करने वाले दंपती को गीता ने पहचानने से किया इनकार

इंदौर.पाकिस्तान से भारत लाई गई मूक-बधिर गीता को अपनी बेटी बताने वाले झारखंड के दंपती की डीएनए जांच के लिए शुक्रवार को इंदौर में ब्लड सैंपल लिए गए। सैंपल नई दिल्ली एम्स भेजे गए। इस दौरान दंपती को गीता से मिलवाया गया, लेकिन गीता ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। उसने सैंपल देने से भी मना कर दिया। हालांकि उसके सैंपल एम्स में पहले से रखे हैं।

बेटी का दावा करने वाले दंपती को गीता ने पहचानने से किया इनकार

– झारखंड के गढ़वा जिले के बांदू गांव निवासी विजय राम और उनकी पत्नी माला देवी ने दावा किया कि गीता उनकी बेटी टुन्नी कुमारी उर्फ गुड्डी है। टुन्नी नौ साल पहले बिहार के रोहतास जिले में अपने ससुराल से लापता हो गई थी।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

– भूलवश वह बाॅर्डर लांघकर पाकिस्तान पहुंच गई थी। दंपती के इस दावे के बाद विदेश मंत्रालय ने इंदौर जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि परिवार को गीता से मिलवाकर उनका डीएनए सैंपल लिया जाए। इस पर गीता और दंपती को कलेक्टोरेट में मिलवाया गया। लेकिन गीता ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

Back to top button