लड़की को मिली नई नौकरी, तो बॉस से किया अफेयर, BF ने चेक किया फोन तो खुली पोल

आजकल प्यार-मोहब्बत में धोखेबाजी की बातें बेहद आम हो गई हैं. आए दिन ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिल जाती हैं. कहीं पर कोई बहू अपने पति को छोड़कर सासू के प्यार में पड़ जाती है, तो कहीं भाभी को देवर से प्यार हो जाता है. इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई, जब एक खबर सामने आई कि भांजे को लेकर मामी फरार हो गई. ऐसी घटनाओं के बारे में सुनकर हैरानी होती है, लेकिन अक्सर ऐसी बातें सुनने को मिल ही जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं. सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक लड़के ने अपने चीटर गर्लफ्रेंड की पोल खोल दी है और बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड का बॉस से अफेयर है. उसकी चीटिंग पकड़ी गई, तब भी वो मेरे साथ ही रहना चाहती है. ऐसे में लड़के ने लोगों से राय मांगी है कि उसे क्या करना चाहिए?

रेडिट पर लड़के ने अपना नाम जाहिर तो नहीं किया है, लेकिन उसने पूरी कहानी बताई है. पोस्ट में लड़के ने लिखा है कि मैं 28 साल का हूं, जबकि मेरी गर्लफ्रेंड 26 साल की है. हम दोनों 3 साल से रिश्ते में हैं. कुछ दिनों पहले उसे दूसरे शहर में नौकरी मिली, तब उसे मुझसे और मेरे भाई से दूर जाना पड़ा. मैंने नई नौकरी जॉइन करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी. मजबूरन, मुझे भी उसके साथ जाना पड़ा. लेकिन एक दिन लड़की ने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते का भविष्य क्या है, क्योंकि तुम मुझे सपोर्ट नहीं करते. मैं तुमसे खुश नहीं हूं, यहां तक की तुम मुझे स्पेशल ट्रीटमेंट भी नहीं देते. लड़के ने आगे बताया कि वह मेरे लिए कितनी खास थी, यह बताने के लिए मैंने तुरंत एक फैंसी होटल बुक किया. वह खुश थी और बोली कि धीरे-धीरे हमारा रिश्ता फिर बेहतर होगा. ऐसे में मैं उसके लिए सुबह-सुबह नाश्ता बनाता, अच्छे-अच्छे मैसेज करता, ताकि वह खुश रहे.

लेकिन कुछ सप्ताह बाद मैंने देखा कि वह अपने बॉस के साथ खूब हंस-हंसकर बात कर रही है, जो मुझे अच्छा नहीं लगा. वह जिस अंदाज में अपने बॉस से बात कर रही थी, उससे मैं असहज महसूस करने लगा था. एक दिन जब वो सो रही थी, तब मैंने उसका फोन चेक करने का फैसला किया. मैंने उन दोनों के बीच हुई बातचीत को पढ़ा और उसे तुरंत जगाया. मैंने उससे पूछा कि बॉस के साथ तुम्हारा क्या मामला है? इसका जवाब देते हुए लड़की ने कहा कि मैंने एक बार उसे किस (Kiss) किया था. अब ऐसा कुछ भी नहीं है. वो नौकरी भी छोड़ने वाली थी, लेकिन उसने नहीं छोड़ा. यहां तक कि मेरी गर्लफ्रेंड को उसका बॉस बार-बार मुझे छोड़ने को कह रहा है. हमारे बीच रातभर बातें हुईं. मैंने उससे साफ-साफ कह दिया कि मैं ये सारी बातें भूल जाऊंगा, अगर तुम अपने बॉस से रिश्ते को खत्म कर लो. 6 सप्ताह तक तमाम उलझनों के बाद हम फिर से खुशहाल रिश्ते में वापस आए. सगाई भी कर ली. लेकिन मुझे पूरे मामले को जानना था.

लड़के ने बताया कि मैंने एक दिन उसके बॉस से उसके बारे में पूछा, तो बॉस ने बताया कि एक नहीं, हमने तीन बार किस किया था. यह बात सुनने के बाद मेरा उससे भरोसा उठ गया. उसने झूठ न बोलने की कसम खाई थी, जिसे तोड़ दिया. अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करुं. मैंने उसे अपने घर से भी बाहर निकाल दिया. लेकिन वो अब भी मेरे साथ रहना चाहती है और अपनी वफादारी साबित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. लड़के ने पूछा है कि क्या सभी महिलाएं ऐसी होती हैं? क्या मुझे एक बार और उसे मौका देना चाहिए? इस पोस्ट 6 हजार 4 सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है. किसी ने कहा है कि अगर वह रहना चाहती है, तो एक मौका और दे सकते हो, बशर्ते कि वह रिलेशनशिप में ईमानदारी दिखाए, तो कुछ लोगों ने कहा है कि वह चाहती है कि तुम उससे ब्रेकअप करो और दूर रहो.

Back to top button