ये 5 ऐसे टिप्स जो आपको बता देगा लड़की वर्जिन है या नहीं, ऐसे करें चेक

कई लोग लड़की का शादी तक वर्जिन होना (कुंवारापन ना खोना) बहुत ज़रूरी मानते हैं। यही कारण है कि वर्जिनिटी से जुड़े हुए बहुत से मिथक समाज में फैले हैं। हमारे देश में सेक्स-एजुकेशन तो न के बराबर है, जो सीखना होता है लोग पोर्न देख कर ही सीखते हैं।

# वर्जिन लड़की के साथ सेक्स करने पर खून निकलता है:

ऐसा ज़रूरी नहीं है। रिसर्च दिखाती हैं कि 90 प्रतिशत लड़कियों को पहली बार सेक्स करने के दौरान खून नहीं आता, अगर लड़की आपके साथ सहज है और कामोत्तेजित है, तो ज़रूरी नहीं है कि पहली बार सेक्स में दर्द होगा या खून निकलेगा।

# Hymen सेक्स करने से ही टूटता है:

टैम्पोन का इस्तेमाल, घुड़सवारी, साइकिलिंग, यहां तक कि योग की वजह से भी ये झिल्ली हट सकती है। यह भी हो सकता है कि लड़की की झिल्ल्ली बेहद पतली हो या शायद जन्म के समय से ही ना हो। हर लड़की का Hymen अलग होता है।

सूअर के इस पार्ट से बना था दुनिया का पहला टूथब्रश

# वर्जिन लड़की का Hymen होता है:

कई लड़कियों में जन्म से ही ये नहीं होता, कई बार खेल-कूद के दौरान ये बिना सेक्स के भी हट चुका होता है. इसका मतलब यह नहीं कि उसके किसी के साथ शारीरिक सम्बन्ध रहे होंगे।

4. लड़की के शरीर की बनावट:

सिर्फ अनपढ़ ही नही, कई पढ़े-लिखे लड़के भी लड़कियों के शरीर को देख कर जज करते हैं कि उसकी सेक्स लाइफ कैसी है। कुछ कहते हैं कि जो लड़कियां सेक्स कर चुकी होती हैं, उनके पेट का निचला हिस्सा निकल आता है, ये भी कहा जाता है कि सेक्स करने से लड़कियों के कूल्हे बड़े हो जाते हैं, ज़्यादा सेक्स करने वाली लड़कियों के स्तन ढीले हो जाते हैं, इस तरह के कई मिथक लड़कों के बीच प्रचलित होते हैं।

# ‘2 फिंगर टेस्ट’:

किसी लड़की के हाईमन या योनि को देखकर कोई अनुभवी डॉक्टर तक यह नहीं बता सकता कि इस लड़की ने कभी सेक्स किया है या नहीं। इसलिए वर्जिनिटी टेस्टिंग भरोसेमंद नहीं है। वर्जिनिटी का पता लगाने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है खुद उस लड़की से पूछना और वो जो जवाब दे उसे मानना।

# वर्जिन लड़कियों के साथ सेक्स:

वजाइना ऐसा अंग होता है जो लड़की के उत्तेजित होने पर फैलता है और सामान्य स्थिति में वापस अपने आकार में आ जाता है, बिलकुल उसी तरह जैसे पुरुषों का लिंग। इसलिए सेक्स करने से इसके आकार पर कोई असर नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button