मक्खी, मच्छर और चूहे से ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

अगर आप भी घर में मौजूद चूहे, मच्‍छर, छिपकली, मक्‍खी, कॉकरोच और खटमल से परेशान है और इन्‍हें भगाने का कोई तरीका नहीं सूझ रहा तो यहां दिये घरेलू उपायों को अपनायें।

  • घरेलू उपायों से भगाएं मक्‍खी, मच्‍छर….

    ज्‍यादातर महिलाएं घर में गंदगी और बीमारियां फैलाने वाले कीड़े-मकोड़ों और अन्‍य जीवों से परेशान रहती है, लेकिन चाहकर भी इन्‍हें रोक नहीं पाती। लेकिन इन्‍हें अनदेखा भी नहीं किया जा सकता क्‍योंकि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप भी घर में मौजूद चूहे, मच्‍छर, छिपकली, मक्‍खी, कॉकरोच और खटमल से परेशान है और इन्‍हें भगाने का कोई तरीका नहीं सूझ रहा तो यहां दिये घरेलू उपायों को अपनायें। इन उपायों की खास बात यह है कि यह आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है। तो देर किस बात की आइए इन उपायों के बारे में जानें।

    घरेलू उपायों से भगाएं मक्‍खी, मच्‍छर....

    कॉकरोच से राहत

    ज्‍यादातर लोगों को कॉकरोचों से डर लगता है खासकर महिलाएं तो उसे देखते ही घबराने लगती है। कॉकरोचों से राहत पाने के लिए लहसुन, प्याज और काली मिर्च को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब आप इस घोल को किसी बोतल में डालकर, उन जगह पर छिड़काव करें जहां पर कॉकरोच अधिक आते हैं। इसकी तेज गंध से वे भाग जाएंगे। जल्‍द राहत पाने के लिए इस उपाय को कुछ दिनों तक नियमित रूप से करते रहें।

    कॉकरोच से राहत

    मच्‍छरों से राहत

    लहसुन की तीखी गंध मच्छर को घर में प्रवेश करने से रोकती हैं। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरे को आप मच्छर मुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें। हालांकि यह बदबूदार हो सकता है लेकिन इसी कारण से मच्छर भाग जाते हैं। अगर आप भी मच्‍छरों से परेशान हैं तो इस उपाय से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    मच्‍छरों से राहत
Back to top button