गणपति बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

हर माह में 2 बार चतुर्थी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा करने से साधक का जीवन खुशियों से भरा रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का पहला चतुर्थी व्रत 27 अप्रैल को है। इस चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रभु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
भगवान गणेश को लगाएं ये भोग
विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। भगवान के भोग में आप मोतीचूर के लड्डू शामिल कर सकते हैं। क्योंकि गणेश जी लड्डू प्रिय है।
इसके अलावा खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना कल्याणकारी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
शुभ और मांगलिक कार्यों में नारियल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप भगवान को नारियल का भी भोग लगा सकते हैं।
भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
इस मंत्र के द्वारा भगवान को भोग लगाते समय प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।





