Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट

सैमसंग जल्द ही अपनी नई Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत इस बार भी स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल के साथ कंपनी एक अल्ट्रा फोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ये सभी डिवाइस 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान पेश कर सकती है। ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा।

हालांकि इस लॉन्च से ठीक पहले कंपनी के मौजूदा Samsung S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म इस फोन पर सीधे 20 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दे रहा है। चलिए इस शानदार डील के बारे में जानते हैं…

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग के इस अल्ट्रा 5G फोन की कीमत वैसे तो 1,29,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सिर्फ 1,09,500 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी देखा जाए तो फोन पर फ्लैट 20,499 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां Axis Bank Credit Card EMI और SBI Credit Card EMI ऑप्शन के जरिए 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

जबकि HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो 1500 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। डिवाइस पर 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है जो डील को और भी खास बना देता है लेकिन ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स
सैमसंग के इस दमदार फोन में 6.9 इंच का 120 हर्ट्ज क्यूएचडी + डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। फोन 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50 एमपी अल्ट्रा-वाइड, 50 एमपी टेलीफोटो (5 × ऑप्टिकल जूम) और 10 एमपी टेलीफोटो (3 × ऑप्टिकल) के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी है जो आसानी से पूरा दिन चल जाती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Back to top button