अभी-भी कराची में मौजूद है गब्बर सिंह, तस्वीर हुई वायरल
कराची। फिल्म ‘शोले’ हिंदी सिनेमा उनकी चुनिंदा ऐतिहासिक फिल्मों में से एक हैं, जिसने सफलता की नई अमर कहानी लिखी थी, जिसका नतीजा ये है कि आज भी ये फिल्म जब भी टीवी पर आती है तो लोग स्क्रीन से चिपक जाते हैं। इस फिल्म का एक-एक किरदार बेहद ही उम्दा ढंग से तराशा गया है जिसे लोग कभी भी नहीं भूल सकते हैं और इन्हीं ऐतिहासिक चरित्रों में से एक है गब्बर सिंह का किरदार, जिसे कि पर्दे पर अमजद खान ने निभाया था।
पाकिस्तान के कराची में दिखा गब्बर सिंह
भले ही अमजद खान आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन गब्बर सिंह के रूप में वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, लेकिन आज कल वो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। चौंक गए ना, लेकिन सच्चाई यही है, दरअसल इन दिनों पाकिस्तान के कराची से एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि हू-ब-हू शोले के गब्बर सिंह यानी कि अमजद खान जैसा है।
गब्बर सिंह के नाम से हुए ट्रोल
उसका पहनावा, चाल-ढाल और लुक बिल्कुल शोले फिल्म के गब्बर सिंह की तरह ही है, जिसके कारण लोगों ने उसे गब्बर सिंह के नाम से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
This picture of a man in #Karachi bearing a stark resemblance to popular Bollywood villain Gabbar Singh is doing the rounds on social media. pic.twitter.com/CVD1rjfelg
— Shahjahan Khurram (@91Shahji) July 31, 2018
यह फोटो कराची के लाड बाजार में खींची गई है…
पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक वायरल हो रही यह फोटो कराची के लाड बाजार में खींची गई है, शाहजहां खुर्रम नाम के एक ट्विटर यूजर ने भी यह फोटो शेयर की है और सबसे ज्यादा शेयर की गई पोस्ट पाकिस्तान से ही है इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वायरल हो रहा व्यक्ति पाकिस्तानी ही है। फिलहाल ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया की मुख्य सुर्खियों में से एक है।
He lost the way and people are thinking he is gabar.. poor man!! someone tell him this is Naya Pakistan.
— Piax91 (@Not_a_yes_sir) August 1, 2018
अमजद खान का जन्म पेशावर में हुआ था
आपको बता दें कि अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। मात्र 52 साल की उम्र में 1992 में दुनिया को अलविदा कहने वाले अमजद खान थिएटर की दुनिया से बड़े पर्दे पर आए थे।
— Dr Yogesh Thakur (@dryogeshthakur) August 2, 2018
उम्दा अभिनय से जीता लोगों का दिल
उन्होंने अपने पिता जयंत के साथ बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘शोले’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘शतंरज के खिलाड़ी’, ‘द ग्रेट गैंबलर’ और ‘याराना’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किया जाता है।





