इन 5 लोगों से थी श्रीदेवी की कट्टर ‘दुश्मनी’, तीसरे का नाम जानकर विश्वास नहीं कर पाएंगे आप

मुम्बई – बड़ी-बड़ी आंखें, सधा सा चेहरा, आकर्षक होंठ, परफेक्ट जॉ लाइन, चमचमाते दांत, तनी हुई भौहें, छरहरी काया, गोरा रंग और सुंदर नाक एक हिरोइन बनने के लिए जो क्वालिटी एक लड़की में होनी चाहिए वो सब श्रीदेवी में कूटकूटकर भरा हुआ था। वो खूबसूरती की मिशाल थीं श्रीदेवी। आपको बता दें कि शनिवार रात को दुबई में उनका कार्डिएक एरेस्ट की वजह से निधन हो गया। सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक हर जगह सिर्फ उनके निधन की ही खबरें चल रही है। अचानक आये हार्ट अटैक की वजह से अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। वो 54 साल की थीं। नकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था। अब वो हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड में उनके दुश्मनों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बॉलीवुड में श्रीदेवी के दुश्मन की संख्या भी कम नहीं थी।

राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के निधन के बाद एक पोस्ट लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मैं श्रीदेवी को मारने के लिए भगवान से नफरत करता हूं और श्रीदेवी से इसलिए नफरत करता हू्ं क्योंकि वह मर गईं।’ वर्मा ने अपने पोस्ट में उन बातों का जिक्र किया है जो श्रीदेवी और उनसे जुड़ी हुई थीं। लेकिन, राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने एक किताब में जिक्र किया था कि वो श्रीदेवी से प्यार करते हैं। लेकिन, बोनी कपूर से शादी के बाद उन्होंने श्रीदेवी को पागल तक कह दिया था।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड में श्रीदेवी के दुश्मन कम नहीं हैं। एक समय था जब माधुरी की वजह से माधुरी को कम फिल्में मिलने लगी थी। माधुरी ने श्रीदेवी के स्टारडम को चुनौती दी थी। इसलिए दोनों एक दुसरे से नफरत करती रहीं। 90 के दशक में शुरु हुई यह दुश्मनी अभी तक जारी थी।

जयाप्रदा

बॉलीवुड में श्रीदेवी के दुश्मन की लिस्ट में अगला नाम जयाप्रदा का है। 80 के दशक में दोनों अपने अपने स्टारडम की वजह से बड़े पर्दें पर छाई हुई थीं। जया पर्दा और श्रीदेवी के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही। जया ने भी माधुरी की तरह श्रीदेवी के स्टारडम को चुनौती दी जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

फिल्म पुली के प्रोड्यूसर

पिछले साल ही श्रीदेवी ने साउथ की फिल्म पुली में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर पर उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके 50 लाख रूपये नहीं लौटाये। हालांकि, प्रोड्यूसर ने उलटा श्रीदेवी पर ही 20 लाख रूपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया। श्रीदेवी ने इस मामले में मुंबई पुलिस में खिलाफ शिकायत भी की थी।

सरोज खान

शुरुआत में श्रीदेवी और सरोज खान के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन, जब से माधुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा दोनों के बीच दरार आ गई। इसकी वजह ये थी की सरोज खान माधुरी दीक्षित की डांस स्टाइल के काफी प्रभावित थीं। इस वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। तो ये वो लोग हैं जो बॉलीवुड में श्रीदेवी के दुश्मन थे। हालांकि, अब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो हम सभी उम्मीद करते हैं कि ये दुश्मनी अब खत्म हो जायेगी।

Back to top button