रोशनी से जगमग हुआ मां वैष्णो देवी का दरबार, कल बाणगंगा में जलेंगे 50 हजार दीपक

अयोध्या में श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममयी हो रहा है। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने के बांद मंदिरों को सजाया जा रहा है। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा गया है। 22 जनवरी को बाणगंगा में 50 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा कटड़ा के हर मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण चलाया जाएगा।