Saha और Gill की पारी से आईपीएल रिकॉर्ड बुक में कई नए रिकॉर्ड जुड़ गए, पढ़ें पूरी खबर ..

गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (GT vs LSG) के बीच आईपीएल 2023 की 51वां मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने खबर लिखे जाने तक बिना विकेट गवांए 120 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा ने गुजरात के लिए 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड बने।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तेज शुरुआत की। दोनों पहले 6 ओवर में 78 रन जोड़े। यह पहले पावरप्ले में इस सीजन का चौथा हाईस्कोर रहा। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ इसी साल पहले पावरप्ले में एक विकेट पर 85 रन का स्कोर किया था। वहीं, चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ एक विकेट पर 80 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर भी चेन्नई काबिज है। चेपॉक में लखनऊ के खिलाफ 79 रन बनाए थे। गिल और साहा ने पहले पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए की कीर्तिमान

बता दें कि ऋद्धिमान साहा ने अहमदाबाद में तुफानी बल्लेबाजी की। साहा ने 20 गेंद पर यश की गेंद पर सिक्स लगाकर गुजरात के लिए सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। साहा ने पहले पावरप्ले में 23 गेंद खेली और 54 रन बनाए। इससे पहले जोस बटलर ने 22 गेंद पर 54 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंद पर 53 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने यह कारनाम दो बार किया है। पहली बार 22 गेंद पर 54 रन और दूसरी बार 20 गेंद पर 53 रन बनाए थे।

साहा-गिल की जोड़ी सुपरहिट

वहीं, इस साहा और गिल दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। साहा ने 43 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हुए। पहले स्थान पर कोहली और फॉफ डुप्लेसिस का नाम दर्ज है। दोनों ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। तीसरे नंबर पर भी विराट और फॉफ हैं। दोनों ने पंजाब के खिलाफ 137 रन बनाए थे। वहीं, चौथे स्थान पर ऋतुराज और डेवोन कॉनवे मौजूद हैं। दोनों लखनऊ के खिलाफ 110 रन की पार्टनरशिप की थी।

Back to top button