दीपावली की डेट से लेकर शुभ मुहूर्त तक

दिवाली (Diwali 2024) के पर्व को हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने प्रभु राम का स्वागत दीपक जलाकर किया था। इस शुभ अवसर पर राम परिवार के संग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की प्राप्ति होती है। इस बार दिवाली की डेट को लेकर लोगों में असमंसज की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसकी वजह से लोग बेहद कन्फ्यूज हो रहे हैं कि दिवाली का पर्व किस दिन मनाया जाएगा? ऐसे में आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़े 10 बड़े (10 Questions for Diwali Festival) सवालों के जवाब के बारे में।

सवाल- वर्ष 2024 में दिवाली के पर्व की सही डेट क्या है?

जवाब- पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।  

सवाल- दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

जवाब- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। 31 अक्टूबर को उपासना करने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है।

सवाल- दिवाली उत्सव के दौरान कब कौन-सा पर्व मनाया जाएगा?

जवाब- देशभर में दिवाली का उत्सव पांच दिनों तक चलता है। जो इस प्रकार है –

धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा 02 नवंबर को है।

भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर को मनाया जाएगा।  

दिवाली का शुभ मुहूर्त क्या है?  

जवाब- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 55  मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक

सवाल- क्या 2024 में दिवाली 31 अक्टूबर या 01 नवंबर को है?

जवाब- इस वर्ष दिवाली की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता देते हैं कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

सवाल- क्या हर साल दिवाली की डेट तय होती है?

जवाब- नहीं, हर साल दिवाली की डेट में बदलाव होता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इसी तिथि के अनुसार दिवाली की तारीख तय होती है।

सवाल- धनतेरस के दिन खरीददारी का शुभ मुहूर्त क्या है?

जवाब- धनतेरस 29 अक्टूबर को है। इस दिन खरीदारी का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 15 तक मिनट तक है।  

सवाल- दिवाली का पर्व कौन मनाता है?

जवाब- इस पर्व को हिंदू धर्म के अलावा सिख और जैन धर्म से जुड़े लोग भी मनाते हैं।

सवाल- क्या दिवाली साल में दो बार मनाई जाती है?

जवाब- नहीं, वर्ष में दिवाली के पर्व को एक बार ही मनाया जाता है।

सवाल- दिवाली के त्योहार का इतिहास क्या है?

जवाब- धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन प्रभु राम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या आपस लौटे थे। इसी खुशी में दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

Back to top button