मां की हाई हील्स से चली गई 6 महीने के बच्चे की जान, वजह जानकर दंग रह गये सब

आज के फैशन के दौर में ज्यादातर महिलाएं हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। जो कि उनके लिए कितनी नुकसान दायक हो सकती है वो ये नहीं जानती। मुंबई में एक मां की हाई हील्स उस समय भारी पड़ गई। जब उसके हाई हील्स पहनने की वजह से उसके छह महीने के बच्चे की जान चली गई। 

मुंबई के कल्याण में एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। इसी दौरान महिला के बैलेंस बिगड़ने से उसकी गोद से बच्चा पहली मंजिल पर जाकर गिरा। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक ऐसी जगह जहाँ बिना घोड़ी बारात के, मात्र 12.5 रूपये में ले जाइये अपनी दुल्हन

जानकारी के मुताबिक 5 मई को 6 महीने के मोहम्मद शेख का पूरा परिवार मातोश्री हॉल के शादी समारोह में शिरकत कर रहा था। उसकी मां फेमिदा उसे दूसरी मंजिल से पहली मंजिल की ओर लेकर जा रही थी। उसी वक्त उसका बैलेंस बिगड़ गया और बच्चा गोद से निकलकर पहली मंजिल पर जा गिरा। जानकारी के मुताबिक गिरने से बच्चे का स्पाइन डैमेज हो गया था। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button