माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने इस साल सीक्विन साड़ी को दी प्राथमिकता

साल दर साल समय बदल रहा है। समय के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन फैशन की दुनिया में आज भी कई चीजें ऐसी हैं, जो जस की तस बनी हुई हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं साड़ी की। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो पहले भी महिलाओं की प्राथमिकता में शुमार थी, और आज भी। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद नहीं होगा।

फर्क बस इतना है कि समय के साथ साड़ी के टाइप में काफी बदलाव हो गया है। कभी महिलाओं को नेट फैब्रिक की साड़ियां पसंद थीं, तो कभी हैवी वर्क वाली, पर आज के समय में महिलाओं को सीक्विन साड़ी काफी पसंद आ रही है। इसका ट्रेंड बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की वजह से आया है। अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई अभिनेत्रियों ने इवेंट्स में सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनकर शिरकत की है। इन सभी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल का साड़ी लुक हर किसी को काफी पसंद आता है। वैसे तो वो अक्सर सिल्क की साड़ी पहनें नजर आती हैं, लेकिन इस साल उन्होंने कई मौकों पर सीक्विन साड़ी को प्राथमिकता दी थी। इस साड़ी में वो भी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

शिल्पा शेट्टी

हमेशा अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का अंदाज किसी से छिपा नहीं हैं। वो साड़ी में एलिगेंट के साथ-साथ ग्लैमरस लुक तक दिखा चुकी हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सीक्विन फैब्रिक की इंडो वेस्टर्न साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में नगों वाले ईयररिंग पहने थे, और हाथों में खूबसूरत सा ब्रेसलेट पहना था।

शनाया कपूर

शनाया का ये सीक्विन साड़ी लुक देखने में काफी ज्यादा ग्लैमरस था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। इसके साथ ही स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसका लुक और ज्यादा निखरकर आ रहा है। अपने लुुक को पूरा करने के लिए शनाया ने आई मेकअप को हैवी करते हुए बाकी मेकअप को लाइट रखा था।

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। रकुल प्रीत सिंह इस साड़ी में काफी ग्लैमरस दिख रहीं हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी किया था। कानों में हैवी इयररिंग्स उनके लुक में चांर चांद लगा रहे थे।

रिया चक्रवर्ती

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इस साड़ी लुक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। रिया ने अपने इस फोटोशूट के दौरान अपनी डायमंड रिंग्स भी फ्लॉन्ट की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लॉसी मेकअप और लाइट लिप शेड के साथ कंप्लीट किया है, जो उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है।

काजोल

काजोल अक्सर इवेंट्स में साड़ी पहनें देखी जाती हैं। वैसे तो उन्हें पारंपरिक साड़ियां काफी प्यारी लगती हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें भी कई जगहों पर सीक्विन साड़ी में ही देखा गया था। इस साड़ी को उन्होंने काफी खूबसूरती के कैरी किया था।

Back to top button