Kwid से लेकर Duster तक, सारी गाड़ियां 1 जनवरी से होने वाली हैं महंगी

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने के फैसला किया है। रेनो क्विड, रेनो डस्टर और रेनो लॉजी की कीमतें जनवरी 2018 से ज्यादा हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप रेनो की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो दिसंबर में खरीदना समझदारी भरा फैसला होगा।
कंपनी इन कारों की कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा करेगी। सबसे ज्यादा असर रेनो डस्टर की कीमत पर होगा। रेनो डस्टर करीब 40 हजार रुपए महंगी हो जाएगी, वहीं रेनो क्विड की कीमत में 6 हजार रुपए का इजाफा होगा। हालांकि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई रेनो कैप्टर की कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।अन्य कंपनियों की तरह रेनो भी दिसंबर में कारों की खरीद पर आकर्षक ऑफर दे रही है। डस्टर के डीजल वैरिएंट पर 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। रेनो लॉजी पर 60 हजार रुपए का डिस्काउंट और रेनो क्विड पर 50 हजार रुपए का फायदा मिल रहा है।





