प्‍लेन के बिजनेस क्‍लास में मुफ्त सफर, शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़!

प्‍लेन के बिजनेस क्‍लास में सफर करने की ख्‍वाह‍िश हर क‍िसी की होती है. वीआईपी और लग्‍जरी सीटें, लंबा लेग स्‍पेस. खाने-पीने का बेहतर इंतजाम, कुल‍ मिलाकर आरामदायक सफर. लेकिन उसका क‍िराया इतना महंगा है क‍ि सबके बस की बात नहीं. सिर्फ अमीर लोग ही इसका खर्च उठा पाते हैं. मगर सोच‍िए अगर आपको अकेले नहीं, पूरे पर‍िवार के साथ बिजनेस क्‍लास में सफर करने को मिल जाए और एक पैसा भी खर्च न करना पड़े तो कैसा लगेगा? मजाक नहीं, यह 100 फीसदी सच है. एक शख्‍स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया क‍ि अपने बच्‍चों और पूरे पर‍िवार के साथ बिजनेस क्‍लास में सफर किया, टिकट के पैसे तक नहीं देने पड़े.

अमेर‍िका के रहने वाले जिमी और पॉलीन ने अपनी कहानी सोशल मीडिया साइट प्‍लेटफार्म टिकटॉक पर शेयर की है, जिसे 20 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिमी ने कहा, बच्‍चों और पर‍िवार के साथ 16 घंटे का शानदार सफर. प्रीमियम केब‍िन, तेज चेक-इन, सुरक्षा जांच के ल‍िए लाइन में नहीं लगना, प्रायोरिटी बैगेज, बिजनेस क्‍लास लाउंज में बैठना, मतलब कुल मिलाकर चौकस सेवा. बच्‍चों के ल‍िए भोजन और हर क‍िसी के ल‍िए कुछ न कुछ. सोने के ल‍िए शानदार बिस्‍तर. आप सोच रहे होंगे क‍ि इसके ल‍िए हमें काफी पैसा चुकाना पड़ा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. हमने एक रुपये भी खर्च नहीं किए. हमने बस थोड़ा सा दिमाग लगाया और सबकुछ मुफ्त.

आख‍िर इसका रहस्‍य क्‍या है?
आख‍िर इसका रहस्‍य क्‍या है? जिमी ने कहा-प्वाइंट हैकिंग. अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करते हैं, तो यह शानदार तरीका है. ज्‍यादातर लोग क्रेडिट कार्ड लेते हैं, कुछ पैसे खर्च करते हैं और फ‍िर भुगतान करके चुप हो जाते हैं. इससे आपको कुछ ही प्‍वाइंट मिलते हैं. लेकिन मेरा मानना है क‍ि मेरे पास 12-13 क्रेडिट कार्ड है. एक से खर्च करता हूं, दूसरे से उसका पैसा भुगतान करता हूं. और यही चक्र चलता रहता है. यानी आपका खर्च वहीं, सिर्फ आपको पैसे को रोटेट करना है. एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे क्रेडिट कार्ड. इसका फायदा ये है क‍ि ज‍ितनी बार आप ट्रांजेक्‍शन करेंगे, उतनी बार आपको प्‍वाइंट्स मिलेंगे. खासकर अगर आप फ्लाइट टिकट लेते हैं तो आपको ज्‍यादा प्‍वाइंट्स मिलते हैं.

तो जान लीजिए तरीका
जिमी ने कहा, अमेर‍िका में एक क्रेडिट कार्ड की खर्च सीमा अगर 3000 डॉलर यानी 2.49 लाख रुपये है तो आपको 100,000 अंक मिलते हैं. इनते प्‍वाइंट्स में आपको पर्थ से एलए तक का बिजनेस क्‍लास का टिकट मिल जाएगा. तमाम क्रेडिट कार्ड कंपन‍ियां अलग से अंक देने के ऑफर देती हैं. कुछ तो 120,000 अंक तक दे रही हैं. आप चाहें तो गूगल भी कर सकते हैं और इसके फायदे जान सकते हैं. जिमी ने कहा, आप जानकर हैरान होंगे कि ज‍िस बिजनेस क्‍लास में मैं सफर कर रहा था, उसमें मैं अकेला ऐसा करने वाला नहीं था. बहुत सारे लोग ऐसे, तो मिड‍िल क्‍लास से आते हैं. उन्‍होंने भी यही तरीका अपनाया. हालांकि, एक्‍सपर्ट का कहना है कि ऐसी चीजों का फायदा लेने से पहले काफी रिसर्च जरूर कर लेना चाहिए, ताक‍ि नुकसान न होने पाए.

Back to top button