चिक्काबल्लापुरा जिले में एक झील में चार युवक डूब गए जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए..

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के करीब चिक्काबल्लापुरा जिले में एक झील में चार युवक डूब गए जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि चारों युवकों में एक युवक डूब रहा था जिसे बचाने के लिए बाकी तीनों युवक भी झील में कूद पड़े।मृतकों की पहचान शेख ताहिर, तौहीद, शाहिद, फैजल खान के रूप में हुई है। सभी की उम्र 18 साल थी।वे बेंगलुरु के आर टी नगर के रहने वाले थे।

वीकेंड पर नंदी हिल्स घूमने आए थे युवक

पुलिस ने बताया कि युवक रविवार को वीकेंड पर पर्यटन स्थल नंदी हिल्स घूमने गए थे। लौटते समय वे झील में तैरने गए थे। उनमें से एक लड़का तैरना नहीं जानता था और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में तीन और लोगों डूब गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

झील के किनारे बाइक और हेलमेट देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। विश्वनाथपुरा पुलिस, अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया। शवों को देवनहल्ली के आकाश अस्पताल में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Back to top button