उज्जैन डबल मर्डर केस में चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 26 जनवरी की रात देवास रोड पर भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से एक नाबालिक है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी भाजपा नेता के गांव के ही हैं। आरोपियों को पता था कि दंपति घर में अकेले रहते हैं। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया था। आरोपी 26 जनवरी की शाम को भाजपा नेता के घर के आंगन में छिपकर बैठ गए थे।


इसके बाद रात होने का इंतजार उन्होंने किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि घर के सभी नौकर चले गए हैं इसके बाद उन्होंने खिड़की की ग्रिल तोड़ी और कमरे के अंदर घुस गए। इस दौरान कुमावत और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। चारों को वे जानते थे। इसी वजह से आरोपियों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया।


भाजपा नेता कुमावत का बेटा देवास में रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। पुलिस को जांच में सुराग मिला था कि भाजपा नेता को मारने वाला कोई जान पहचान का ही है इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तब पता लगा की घटना वाले दिन के बाद से दो युवकों के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने इन दोनों युवकों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। हत्या की घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया था। जबकि प्लान चार लोगों ने मिलकर बनाया था पुलिस ने अल्फेज,आरिफ और विशाल और एक नाबालिक को पकड़ा है।

Back to top button