ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति लूला ने किया सरेंडर

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा ने शनिवार रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर चार दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सजा में राहत देने से इन्कार करते हुए उन्हें पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।

NIA ने तीन पाकिस्तानी राजनयिकों को ‘वांटेड’ घोषित किया

दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके लूला आत्मसमर्पण के लिए हेलीकॉप्टर से कूर्टिबा स्थित पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे। उन्होंने रविवार को जेल में अपना पहला दिन बिताया। इसके साथ ही विश्व के चर्चित नेताओं में शुमार लूला के ब्राजील की सत्ता में वापसी की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा था। लूला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ब्राजील को पहचान दिलाने का श्रेय दिया जाता है। भ्रष्टाचार के मामले में सजा पाने वाले वह देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। उन्हें एक निर्माण कंपनी को फायदा पहुंचाने के एवज में रिश्वत के तौर पर फ्लैट लेने का दोषी पाया गया है। लूला हालांकि इस आरोप को झूठा बताते रहे हैं।

Back to top button