महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ के नाम से बनाई नई पार्टी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने आज ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ नाम से नयी पार्टी का गठन किया. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. राणे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने पार्टी बनाई है. मैं कुछ लोगों के शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं और फिर आगे के कदम के बारे में फैसला करूंगा.’’Former Maharashtra Chief Minister Narayan Rane

कुछ दिनों पहले तक इस तरह की अटकलें थीं कि राणे भाजपा में शामिल हो सकते हैं. पिछले सप्ताह राणे ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. कोंकण क्षेत्र में खासा असर रखने वाले राणे ने पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और आरोप लगाया था कि 12 साल पहले जब वह कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उनको मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया.

कांग्रेस से पहले वह शिवसेना में थे. उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. मराठा समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाने वाले राणे शिवसेना में रहते हुए 1999 में मुख्यमंत्री बने थे.

इसे भी पढ़े: शिरडी हवाईअड्डे का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया उद्घाटन

वे पिछले काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे. कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए राणे ने आरोप लगाया था कि 12 साल पहले जब वह पार्टी में शामिल हुए थे तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन पार्टी अपने वादे से मुकर गई.

शिवसेना में रहते हुए राणे 1999 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे. सिंधुदुर्ग में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राणे ने कहा था कि मेरे कांग्रेस में शामिल होने के बाद अहमद पटेल ने मुझे कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. मैडम (सोनिया गांधी) ने भी मुझे दो बार कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

Back to top button