पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने परिवार के सदस्यों के साथ स्व. बादल को विदाई दी..

बुधवार को प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब में विसर्जित की गईं। बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने परिवार के सदस्यों के साथ स्व. बादल को विदाई दी।

राजनीति के बाबा बोहड़ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास की तैयारियां पूरी हो गई हैं। वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम अरदास गांव बादल में स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में हो रही है। बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पंडाल में पहुंचने शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगा कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पुरानी वीडियो को दिखाया जा रहा है। जिसमें बादल केंद्र सरकार के कई बड़े नेताओं से मिलते हुए दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा गांवों में आम लोगों से बात करते बादल दिख रहे हैं।

पंडाल में बैठे लोग पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पुरानी वीडियोज को बड़े ध्यान से देख रहे हैं और बादल को याद कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो रहे हैं।

इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो रहे हैं।

पंजाब सहित अन्य राज्यों से कई दिग्गज नेता स्व. बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। अपने चहेते नेता की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए आम जनता भी पहुंच रही है। बच्चे, बड़ों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी श्रद्धांजलि देने आ रहे।

शाह आज पहुंचेंगे गांव बादल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में शामिल होंगे। उनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग सहित कई वरिष्ठ नेता भी स्व. बादल को श्रद्धांजलि देंगे।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के मद्दे नजर यहां पांच हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। स्व. बादल की अंतिम अरदास का कार्यक्रम वीरवार को मुक्तसर के गांव बादल में होगा। इसके लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध व ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।

नम आंखों से बेटे ने की थी अस्थियां विसर्जित

बुधवार को प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब में विसर्जित की गईं। बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने परिवार के सदस्यों के साथ स्व. बादल को विदाई दी। इससे पहले वाहेगुरु नाम का जाप किया गया व जपुजी साहिब का पाठ करके दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां बुधवार को रूपनगर के श्री कीरतपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के अस्थि घाट पर विसर्जित की गईं। उनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, बेटी परनीत कौर, दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों व परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों ने अस्थियों को जल प्रवाह करके अंतिम विदाई दी। इस भावुक पल के दौरान सैकड़ों लोग की आंखें नम हो गई ।

Back to top button