देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा

28 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा। यह आंकड़े आरबीआई ने बीते शुक्रवार जारी किए थे। इससे पिछले सप्ताह, कुल मु्द्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। इस साल सात जून को भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके उलट 28 जून को खत्‍म हुए हफ्ते के दौरान पाकिस्‍तान का फॉरेक्‍स रिजर्व 49.4 करोड़ डॉलर बढ़ गया। यह बढ़कर करीब 9.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अप्रैल 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका का विदेशी मुद्रा भंडार 35.3 USD bn मापा गया, जबकि पिछले महीने यह 36.0 USD bn था। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कई कारण हैं। इनमें व्यापार घाटा, विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप और विदेशी निवेश में कमी जैसे फैक्‍टर शामिल हैं। आइए जानिए कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अमेरिका के मुकाबले क्यों गिरा।

गिरावट के कारण…
शुल्कों की तुलना

यूएसए बाजार   भारतीय बाजार
ब्रोकरेजब्रोकरेज
विनिमय शुल्कसिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT)
         –स्टाम्प ड्यूटी
        –क्लियरिंग शुल्क
        –सेबी शुल्क
         –एक्सचेंज लेनदेन शुल्क
       –जीएसटी + वार्षिक रखरखाव शुल्क
Back to top button