पाटीदार वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने बनाई यह खास रणनीति

बीजेपी के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव नाक का सवाल बना हुआ है. ऐसे में पाटीदारों के वोट पर बीजेपी की खास नजर है. हालांकि पाटीदार आंदोलन से उपजे नेता हार्दिक पटेल और हाल के दिनों में राहुल गांधी की जोरदार कोशि‍श की वजह से पटेल-पाटीदारों बीजेपी से दूर होते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदारों के वोट के‍ लिए बीजेपी ने एक खास योजना तैयार की है.पाटीदार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तैनात बीजेपी प्रेक्षक प्रभावशाली पटेल समुदाय में कई गुट होने की बात कह रहे हैं. उनके अनुसार इस वजह से बीजेपी को चुनाव में कोई झटका नहीं लगने जा रहा है. प्रेक्षकों का मानना है कि एक मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था से बीजेपी लगातार छठी बार गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकती है. प्रेक्षकों का यह भी मानना है कि पाटीदारों को साधने में बीजेपी को हाल ही अधिकृत सरदार सरोवर डैम से भी मदद मिलने की उम्मीद है.

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी देख रहे एक बीजेपी लीडर ने बताया कि पटेल कम्युनिटी में ज्यादातर लोग शि‍क्षा समेत अलग अलग बिजनेस से जुड़े हुए हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई बीजेपी के पिछले पांच साल के शासन के दौरान शुरू हुए हैं.

गुजरात में ज्यादातर समय पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार रही है. ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी देख रहे एक बीजेपी लीडर का माना है कि पटेल समुदाय राज्य में कमजोर सरकार नहीं चाहेगा. गुजरात में 52 यूनिवर्स‍िटीज हैं, इनमें से बस 7 सरकारी हैं. वहीं अन्य 45 यूनिवर्स‍िटीज का आधि‍पत्य पटेल समुदाय के पास है.

इसे भी पढ़े: अगर सरकार ने मान ली बात, तो 43 रुपये लीटर मिलेगा आपको पेट्रोल

बीजेपी नेता ने बताया कि शिक्षा का निजीकरण पॉलिसी नरेंद्र मोदी के गुजरात के शासन काल से जुड़ी हुई है, ऐसे में पटेल समुदाय जानते हैं कि इस राज्य में बीजेपी सरकार का क्या महत्व है. यूनिवर्स‍िटीज के अलावा राज्य के कई शिक्षण संस्थान और स्कूल पर पटेल समुदाय का मालिकाना हक है.

Back to top button