Olympic Games के लिए बना रहे हैं पेरिस घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों की भी कर सकते हैं सैर

फ्रांस में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक पेरिस ओलंपिक खेलों (Paris 2024 Olympics) का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बीच यहां 10 लाख से ज्यादा टूरिस्ट विजिट कर सकते हैं। बता दें, कि पेरिस में सैर-सपाटे का जिक्र करते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले एफिल टॉवर (Eiffel Tower) का नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी यहां एक से बढ़कर एक ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां घूमे बिना इस ‘सिटी ऑफ लव’ की यात्रा अधूरी ही रहती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहों के बारे में।

नोट्रे डेम गिरजाघर (Notre Dame Cathedral)
पेरिस में स्थित नोट्रे डेम डे पेरिस भी यहां के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। यहां आपको फ्रांसीसी गॉथिक वास्तुकला के एक से बढ़कर एक उदाहरण मिलेंगे। यह मध्ययुगीन कैथोलिक कैथेड्रल है, जिसे व्यापक रूप से मान्यता भी मिली हुई है। इसका विशाल आकार, भव्य मूर्तिकला और वास्तुकला आपको भी पहली नजर में अपना दीवाना बना लेगी।

सीन नदी (Seine River)
यह पेरिस में लगभग 800 किमी तक बहने वाली नदी है। यहां बोटिंग करते हुए आप एफिल टॉवर से लेकर नोट्रे डेम कैथेड्रल जैसे शानदार टूरिस्ट प्लेसेज का दीदार कर सकते हैं। एक घंटे तक चलने वाले सीन क्रूज की मदद से आप रात में इस शहर को करीब से देख सकते हैं और यहां शानदार डिनर का भी मजा ले सकते हैं।

ल्यूव्रे संग्रहालय (Louvre Museum)
सीन नदी के दाहिने छोर पर स्थित यह म्यूजियम दुनिया के सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में गिना जाता है। यह तकरीबन 300 साल से ज्यादा पुराना है। यहां आप यूजीन डेलाक्रोइक्स की लिबर्टी लीडिंग द पीपल, लियोनार्दो दा विंसी की मोना लिसा और गेरिकॉल्ट्स रेज ऑफ द मेडुसा जैसी कलाकृतियों का दीदार कर सकते हैं।

लक्जमबर्ग गार्डेन (Luxembourg Gardens)
पेरिस में घूमने के लिए लक्जमबर्ग गार्डन भी एक बढ़िया जगह है। लक्जमबर्ग उद्यानों के बीच बने इस शाही पैलेस पर आप फ्रांसीसी शास्त्रीय वास्तुकला का दर्शन कर सकते हैं। बता दें, 1625 में बनाए गए इस पैलेस को फ्रांसीसी क्रांति के दौरान एक जेल में तब्दील कर दिया गया था, ऐसे में फिलहाल यह एक विधायक भवन है, जो अपनी वास्तुकला और आसपास बने उद्यानों के कारण पर्यटकों को खूब पसंद आता है।

सैक्रे कोएर (Sacre Coeur)
सैक्रे कोएर भी पेरिस के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। सफेद गुंबददार बेसिलिका मोंटमार्ट्रे शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। संगमरमर की बनी इस वास्तुकला और इसके शाही इंटीरियर को देख हर किसा का मन खो जाता है। यही वजह है कि इसे देखने हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक विजिट करते हैं। बता दें, दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी भी आपको यहीं देखने के लिए मिलती है।

Back to top button