टूटते-झड़ते बालों के लिए लगाए ये तेल, यहाँ जानिए घर पर बनाने का सही तरीका

लगातार 6 महीने तक भृंगराज तेल के प्रयोग से बालों की सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आइये जानते हैं कि इसे घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते है इस बारें में और भी ज्यादा विस्तार से।

भृंगराज फॉल्स डेज़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह महाभृंगराज भी कहलाता है। आयुर्वेद में बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी है। मम्मी कहती हैं कि बहुत पहले भृंगराज को जंगल से खोजकर लाया जाता था। पर अब यह आसानी से घर पर भी उगाया जा सकता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए भृंगराज के तेल को घर पर भी बनाया जा सकता है। यह बालों के झड़ने समेत इन्हें असमय सफेद होने से भी बचाता है। यह बालों को संपूर्ण पोषण देता है। इनके बारे में जानने से पहले आइये जानते हैं भृंगराज के पोषक तत्वों के बारे में-

बालों को असमय सफ़ेद होने से बचाते हैं भृंगराज के पोषक तत्व

भृंगराज एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यह बालों के झड़ने समेत इन्हें असमय सफेद होने से भी बचाता है। यह बालों को संपूर्ण पोषण देता है। भृंगराज का इस्तेमाल हेयर केयर से जुड़ी आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। 

इसमें विटामिन-डी, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, स्टेरॉयड्स, पॉलीपेप्टाइड्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। यह स्कैल्प की परेशानियों को भी दूर कर देता है।

गमले में उगा सकती हैं भृंगराज

यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में उगता है, जहां पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। आप भृंगराज को गमले में भी उगा सकती हैं। पौधे की वृद्धि को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सिर्फ पानी देना होता है। इससे बैक्टीरिया ग्रो नहीं कर पाते हैं। मिट्टी का पीएच लेवल  बैलेंस रहता है।

Back to top button