झील के किनारे 8 सालों से बन रहा ये अजीब किला, रहस्य ने उड़ा रखी है लोगों की नींद!

पोलैंड में एक मानव निर्मित द्वीप पर बनाया जा रहा एक अजीब महल लगभग पूरा हो गया है, लेकिन ये रहस्य में डूबा हुआ है. कोई भी निश्चित नही हैं कि असल में यह विचित्र इमारत क्यों बनाई जा रही है और इसके निर्माण के पीछे किसका हाथ है. अब इस रहस्य ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है. यह प्रोजेक्ट, जिसके बारे में माना जाता है कि यह 2015 में शुरू हुआ था, बेहद विवादास्पद रहा है.
किले के निर्माण के पीछे कौन?: द सन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटेक्टेड नेचर रिजर्व में बन रहे किले को लेकर सालों से एक सवाल बरकरार है कि इसके निर्माण के पीछे कौन है. किले के बारे में 2018 में लॉकल एनवायरमेंटल ग्रुप और अथॉरिटीज् को जानकारी हुई थी. हालांकि, कुछ समय तक कोई भी नहीं जानता था कि इस किले को कौन बनवा रहा था.
सामने आया इनका नाम
हालांकि, एक लोकल आउटलेट के अनुसार, अब रिपोर्टें पोलिश कंपनी डीजेटी की ओर इशारा करती हैं. हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि कंपनी मध्यकालीन किले-शैली की प्रोपर्टी का निर्माण क्यों कर रही है. इससे पहले कुछ कॉन्सपिरेसी थ्योरीज् ने सुझाव दिया कि दिवंगत पोलिश टाइकून जान कुलसीक (late Polish tycoon Jan Kulcyk), जिनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी, ने अपनी मौत का नाटक रचा था और महल उनका था.
दिखने में कैसा ये किला?
झील के किनारे एक मानव निर्मित द्वीप पर बना ये किला देखने में बहुत ही सुंदरता लगता है, जिसका निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें मुखौटा (Facade), पूरी दीवारें और हर जगह खिड़कियां हैं. इसके चारों ओर फुटपाथ और एक्स्ट्रा इमारतें भी बनाई जा रही हैं. इस किले में सैकड़ों कमरे हो सकते हैं, जिसकी दीवारें लाल-भूरे रंग की ईंटों से बनी हैं, और छत के शीर्ष पर युद्ध के दौरान सदियों पहले इस्तेमाल किए गए कटआउट (castle cutouts) हैं.
हिरासत में लिए गए 7 लोग
2020 में लोकल पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया. कथित तौर पर इनवेस्टर और एक लॉकल गवर्नर को पद से भी हटा दिया गया. पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों पर वातावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया. बिल्डिंग अथॉरिटीज्स की तमाम कोशिशों के बावजूद इसका निर्माण बदस्तूर जारी है. प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि काम 2025 तक पूरा हो सकता है. जाहिर तौर पर इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग £75 मिलियन है.





