लाखों में पाना चाहते है सैलरी तो Footwear Designing में बनाएं करियर

फुटवियर सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि फैशन एक्सेसरीज के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. वहीं अब भारत में फुटवियर इंडस्ट्री में लगातार इजाफा हो रहा है. कई इंटरनेशल कंपनियां भारत में फुटवियर प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट ट्रेड में हाथ आजमा रही है.
इस इंडस्ट्री में युवाओं को नए अवसर मिलने की संभावना बनने लगी है. आप भी फुटवियर टेक्नोलॉजी में करियर बनाकर कुछ नया करने का मौका तलाश सकते हैं. इस कोर्स का ‘फुटवियर डिजाइनिंग’ और ‘फुटवेयर टेक्नोलॉजी’ के नाम से जाना जाता है.इस फील्ड में करियर बनाने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होने जरूरी हैं.
इसके बाद आप लेदर डिजाइन में बैचलर ऑफ डिजाइन, डिप्लोमा इन फुटवियर डिजाइनिंग एंड प्रोडक्शन, बीटेक इन फुटवियर टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन फुटवियर टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन शू डिजाइनिंग एंड पैटर्न कटिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन लेदर गुड्स एंड एक्सेसरीज डिजाइन जैसे कोर्स कर सकते हैं.
बैचलर्स करने के बाद आप मास्टर्स इन फुटवियर टेक्नोलॉजी भी कर सकते हैं.





